Vivo X200T में मिल सकता है Dimensity 9400+ चिपसेट, लॉन्च टाइमलाइन और स्पेसिफिकेशंस लीक

Vivo अपनी X200 सीरीज के तहत एक नए स्मार्टफोन को लेकर आ सकता है। जिसे Vivo X200T नाम से लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। इसे लेकर पहले भी जानकारी सामने आ चुकी है। हालांकि कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन नए लीक में न सिर्फ इस फोन के प्रोसेसर की जानकारी दी गई है, बल्कि संभावित लॉन्च टाइमलाइन भी बताया गया है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
टिपस्टर अभिषेक यादव ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट करते हुए जानकारी दी है। जिसमें कहा गया है कि Vivo X200T में पावरफुल MediaTek Dimensity 9400+ चिपसेट दिया जा सकता है। अगर यह जानकारी सही साबित होती है, तो X200T परफॉरमेंस के मामले में Vivo के टॉप फ्लैगशिप फोंस में शामिल हो सकता है। इसके साथ ही फोन में 3D अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलने की जानकारी भी दी गई है। जो आमतौर पर प्रीमियम स्मार्टफोंस में देखने को मिलता है। वहीं, लॉन्च टाइमलाइन की बात करें तो Vivo X200T नए साल 2026 में जनवरी के अंत तक आ सकता है।
🇮🇳 Exclusive ✨
A source has shared some key specifications of the Vivo X200T, along with its expected Indian launch timeline. The device will be powered by MediaTek’s Dimensity 9400+ SoC and will feature a 3D ultrasonic in-display fingerprint scanner.
It is expected to come…
— Abhishek Yadav (@yabhishekhd) December 19, 2025
कैमरा और चार्जिंग स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो लीक में बताया गया है कि Vivo X200T में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है। जिसमें तीनों सेंसर 50MP के लगाए जा सकते हैं। यह सेटअप फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए शानदार साबित हो सकता है। इसके अलावा फोन में 90W वायर्ड चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है। जो इसे फास्ट चार्जिंग के मामले में भी अच्छा विकल्प बना सकता है।
सॉफ्टवेयर सपोर्ट को लेकर भी यह फोन खास हो सकता है। क्योंकि लीक के अनुसार, Vivo X200T को पांच साल तक Android OS अपडेट्स और सात साल तक सिक्योरिटी पैचेस मिलने की बात सामने आई है। यदि वीवो ऐसा करता है तो यह ग्राहकों को लिए बढ़िया साबित हो सकता है।
परफॉरमेंस और थर्मल मैनेजमेंट को बेहतर बनाने के लिए फोन में कुछ एडवांस फीचर्स भी दिए जाने की संभावना है। लीक के अनुसार Vivo X200T में वर्चुअल ग्राफिक्स कार्ड, सुपर-रिजॉल्यूशन और फ्रेम इंटरपोलेशन जैसी तकनीक भी मिल सकती हैं। इसके साथ ही 4.5K नैनोफ्लूइड VC हीट डिसिपेशन सिस्टम लगाया जा सकता है। जो लंबे समय तक हैवी उपयोग में भी फोन को ठंडा रख सकता है।
vivo X200T उन ग्राहकों के लिए हो सकता है जो दमदार परफॉरमेंस, फास्ट चार्जिंग और बड़ी बैटरी लाइफ चाहते हैं, लेकिन कम कीमत में डिवाइस लेना पसंद करते हैं। यह फोन उन लोगों के लिए भी खास हो सकता है जिन्हें शानदार फोटोग्राफी अनुभव लेना है।
आगामी vivo X200T का मुकाबला भारत में 2026 की शुरुआत में लॉन्च होने वाले कई पावरफुल मोबाइल्स से होने की उम्मीद की जा सकती है। इसमें Xiaomi 15T, iQOO Neo 11 और realme GT 8 शामिल हैं। यह चीन में पहले ही आ चुके हैं। वहीं, असल टक्कर का पता तो सभी फीचर्स और ब्रांड के ऐलान के बाद ही चल पाएगा।
यदि आप ऐसा फोन ढूंढ रहे हैं जो प्रीमियम कैमरा, फास्ट चार्जिंग और तगड़ा परफॉरमेंस दे तो vivo X200T आपके लिए सही विकल्प साबित हो सकता है। आप इसका इंतजार कर सकते हैं। 91मोबाइल्स पर आपको आगे भी इसके अपडेट मिलेंगे।