Vivo X200T इंडिया लॉन्च कंफर्म, Flipkart पर लाइव हुई माइक्रोसाइट

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/01/vivo-x200t-india-launch-flipkart-microsite-expected-specs-price.jpg

Vivo X200T के इंडिया लॉन्च को लेकर चल रही लीक खबरों के बाद अब इसका लॉन्च कंफर्म हो गया है। कंपनी ने इसे आधिकारिक तौर पर टीज कर दिया है। इसकी डेडिकेटेड माइक्रोसाइट Flipkart पर लाइव हो गई है। यहां फोन की प्रमुख खूबियां भी बताई गई हैं। हालांकि, फिलहाल कंपनी ने लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन उम्मीद है इसे इसी महीने बाजार में लाया जा सकता है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

Flipkart पर लाइव हुई Vivo X200T की माइक्रोसाइट में फोन के डिजाइन और कैमरा लेकर शुरुआती जानकारी दी गई है। लिस्टिंग में सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल दिखाया गया है, जिसके चारों ओर मेटैलिक रिंग देखी जा सकती है। कैमरा मॉड्यूल पर साफ तौर पर ZEISS की ब्रांडिंग नजर आती है, जिससे पुष्टि होती है कि इस फोन में ZEISS Optics के साथ T* Coating दी जाएगी। जो ग्लेयर और रिफ्लेक्शन को कम करने में मदद कर सकती है।

डिजाइन में कैमरा के आसपास पिंक टोन भी देखने को मिली है। जो इसे प्रीमियम लुक दे रही है। माइक्रोसाइट पर यह भी कंफर्म हुआ है कि फोन OriginOS पर रन करेगा। वहीं, आने वाले दिनों में इसके और फीचर्स शेयर किए जाने की जानकारी दी गई है।

स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो टिप्स्टर अभिषेक यादव ने कुछ दिन पहले ही Vivo X200T की लगभग सभी डिटेल्स सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इसके अनुसार फोन में 6.67-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। जिसका रिजॉल्यूशन 2800 × 1260 पिक्सल हो सकता है।

परफॉर्मेंस के लिए Vivo X200T में MediaTek Dimensity 9400+ चिपसेट मिलने की उम्मीद है। यह फोन Android 16 पर आउट-ऑफ-द-बॉक्स रन कर सकता है। कंपनी इसमें 5 बड़े Android अपडेट्स और 7 साल तक सिक्योरिटी पैच देने का वादा कर सकती है, जो इसे लॉन्ग-टर्म यूज के लिए एक मजबूत फ्लैगशिप ऑप्शन बना सकता है।

Vivo X200T को कैमरा के मामले में दमदार बताया जा रहा है। लीक के अनुसार, इसमें ट्रिपल 50MP रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसमें OIS सपोर्ट के साथ Sony LYT-702 मेन सेंसर, Samsung JN1 सेंसर और Sony LYT-600 पेरिस्कोप लेंस शामिल हो सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

बैटरी की बात करें तो Vivo X200T फोन में 6200mAh की बड़ी बैटरी मिलने की संभावना है, जो 90W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। इसके अलावा, इसमें Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, eSIM सपोर्ट, 3D अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर, IP68/IP69 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग और 4.5K नैनोफ्लूड VC कूलिंग सिस्टम जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलने की बात सामने आई है।

Vivo X200T के लीक स्पेसिफिकेशंस चीन में पिछले साल लॉन्च हुए Vivo X200s से मिलते-जुलते हो सकते हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह इसका रिब्रांड वर्जन हो सकता है।

पूर्व रिपोर्ट्स के अनुसार, Vivo X200T को भारत में करीब 55,000 रुपये के आसपास लॉन्च किया जा सकता है। आगामी मोबाइल का मुकाबला संभावित तौर पर आगामी Xiaomi 15TiQOO Neo 11 और realme GT 8 से होने की संभावना है।

यदि आप ऐसा फोन ढूंढ रहे हैं जो प्रीमियम कैमरा, फास्ट चार्जिंग और तगड़ा परफॉरमेंस दे तो vivo X200T आपके लिए बढ़िया विकल्प साबित हो सकता है। आप इसका इंतजार कर सकते हैं। 91मोबाइल्स पर आपको आगे भी इसके अपडेट मिलेंगे। हमारे साथ बने रहें।