Vivo X300 Max की लॉन्चिंग करीब! 3C पर दिखा 90W चार्जिंग सपोर्ट वाला नया फ्लैगशिप

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/09/vivo-x300-pro-launch.jpeg

Vivo होम मार्केट चीन में अगले महीने यानी मार्च में बड़ा लॉन्च इवेंट आयोजित कर सकता है। जिसमें कंपनी कुछ प्रीमियम डिवाइस पेश कर सकती है। इनमें Vivo X300 Max भी शामिल हो सकता है। हालांकि अभी ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन इससे पहले ही आगामी डिवाइस 3C डेटाबेस में लिस्ट हो गया है। यहां इसके चार्जिंग फीचर्स की जानकारी मिली है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

3C लिस्टिंग में V2548A मॉडल नंबर वाला नया Vivo स्मार्टफोन सामने आया है, जिसे 90W फास्ट चार्जर के साथ देखा जा सकता है। पूर्व रिपोर्ट्स के अनुसार यही डिवाइस चीन में Vivo X300 Max नाम से लॉन्च हो सकता है। हालांकि पहले इसे Vivo X300s कहा जा रहा था, लेकिन अब माना जा रहा है कि इसका आधिकारिक नाम X300 Max रखा जा सकता है। इस फोन में 90W चार्जिंग सपोर्ट की जानकारी सामने आने से लगता है कि यह बड़ी बैटरी के साथ हाई-एंड सेगमेंट में आ सकता है।

लीक्स की मानें तो टिप्स्टर Digital Chat Station ने दावा किया है कि Vivo X300 Max में 6.78 इंच का LTPO OLED फ्लैट डिस्प्ले मिल सकता है। इस पर 1.5K रिजॉल्यूशन सपोर्ट और 120Hz रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। सिक्योरिटी के लिए इसमें अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलने की बात कही गई है। जो ऑप्टिकल सेंसर की तुलना में ज्यादा फास्ट और सटीक माना जा सकता है।

परफॉरमेंस के लिए Vivo X300 Max में MediaTek का लेटेस्ट Dimensity 9500 चिपसेट दिया जा सकता है। यह स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित OriginOS 6 के साथ आ सकता है। इसमें चीन में N79 बैंड का सपोर्ट भी मिल सकता है।

कैमरा की बात करें तो Vivo X300 Max फोन के रियर पैनल पर Vivo X300 सीरीज की तरह ही बड़ा सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल देखने को मिल सकता है। इसमें 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अल्ट्रा-वाइड लेंस और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस दिया जा सकता है। जो मैक्रो फोटोग्राफी भी सपोर्ट कर सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार यह कैमरा सेटअप Zeiss के साथ मिलकर डेवलप किया गया है और इसमें नया ऑप्टिकल सिस्टम उपयोग किया जा सकता है। इससे लो-लाइट और जूम फोटोग्राफी में बेहतर अनुभव मिलने की उम्मीद है।

पावर बैकअप के लिए Vivo X300 Max में करीब 7,000mAh की बड़ी बैटरी मिलने की चर्चा है, जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। साथ ही डिवाइस को IP68/IP69 रेटिंग के साथ पेश किया जा सकता है, जिससे यह धूल और पानी से सुरक्षित रह सकता है।

आगामी Vivo X300 Max पावरफुल बैटरी, फ्लैगशिप प्रोसेसर और हाई-एंड कैमरा सेटअप के साथ प्रीमियम सेगमेंट में बढ़िया विकल्प बन सकता है। यदि आप चीन में हैं तो इसके लिए इंतजार कर सकते हैं। हम आपको आगे भी अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।