200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आ सकता है Vivo X300 Max, लॉन्च से पहले तस्वीरें लीक

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/03/vivo-x300-max-spotted-images-leaked-200mp-camera-7000mah-battery.jpg

Vivo अपने फ्लैगशिप एक्स300 पोर्टफोलियो को आगे बढ़ा सकता है। क्योंकि Mobile World Congress 2026 के दौरान कंपनी ने जहां कुछ दिन पूर्व Vivo X300 Ultra को टीज किया था। वहीं, रिपोर्ट्स के अनुसार इसी इवेंट में एक और नया फ्लैगशिप मॉडल दिखाया गया है। यह नया स्मार्टफोन Vivo X300 Max बताया जा रहा है। इसकी तस्वीरें और स्पेसिफिकेशंस लीक में सामने आए हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

आगामी Vivo X300 Max फोन को Roland Quandt ने स्पॉट किया है। इसमें कुछ तस्वीरें शेयर की गई हैं। तस्वीरों में फोन को मोटे प्रोटेक्टिव केस में देखा जा सकता है। जिसकी वजह से इसका पूरा डिजाइन साफ नजर नहीं आया है। हालांकि इसके बैक पैनल पर बड़ा गोल कैमरा मॉड्यूल दिख रहा है। जिस पर Zeiss की ब्रांडिंग भी देखी जा सकती है। इसके साथ ही तस्वीरों में यह फोन ग्रीन कलर में दिखाई दिया है।

Vivo X300 Max at #MWC26 (in a suit)

[image or embed]

— Roland Quandt (@rquandt.bsky.social) 4 March 2026 at 21:08

लीक हुई तस्वीरों में फोन का मॉडल नंबर V2548A भी नजर आया है। यही मॉडल नंबर हाल ही में चीन के 3C सर्टिफिकेशन डेटाबेस में भी सामने आया था, जिससे लगता है कि यह डिवाइस Vivo X300 Max हो सकता है। इस सर्टिफिकेशन लिस्टिंग से यह भी सामने आया था कि फोन में 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। जो इसे फास्ट से चार्ज करने में मदद कर सकता है।

बैटरी के मामले में भी Vivo X300 Max फोन दमदार हो सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें लगभग 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो किसी फ्लैगशिप स्मार्टफोन के लिए बड़ी क्षमता मानी जा सकती है। परफॉरमेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद है। यह चिपसेट पूर्व में आए Vivo X300 और Vivo X300 Pro में भी है।

डिस्प्ले की बात करें तो Vivo X300 Max में 6.78 इंच का फ्लैट LTPO 1.5K डिस्प्ले दिया जा सकता है। जो स्मूद और बेहतर विजुअल अनुभव देने में सक्षम हो सकता है। इसके साथ 3D अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलने की भी उम्मीद है। जो सुरक्षा के साथ फ़ास्ट अनलॉकिंग का अनुभव दे सकता है।

कैमरा Vivo X300 Max फोन की सबसे बड़ी खासियत हो सकता है। लीक के मुताबिक इसमें 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इसके साथ 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। जिसमें मैक्रो फोटोग्राफी का सपोर्ट होने की बात कही जा रही है। इसके अलावा इसमें नया Zeiss ब्रांडेड लेंस सिस्टम भी देखने को मिल सकता है, जो प्रोफेशनल लेवल की फोटोग्राफी का एक्सपीरियंस दे सकता है।

ड्यूरेबिलिटी के लिहाज से Vivo X300 Max फोन मजबूत हो सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार इसे IP68 और IP69 रेटिंग के साथ पेश किया जा सकता है यानी यह डिवाइस धूल और पानी से बेहतर सुरक्षा प्रदान कर सकता है।

फिलहाल Vivo X300 Ultra को कंपनी की फ्लैगशिप लाइनअप का सबसे प्रीमियम और महंगा मॉडल माना जा रहा है। ऐसे में Max नाम के साथ आने वाला ये मॉडल इसके लोअर वर्जन के रूप में एंट्री ले सकता है। वहीं, अभी Vivo X300 Max की लॉन्च डेट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इसे जल्द ही पेश किया जा सकता है। यह उन ग्राहकों के लिए हो सकता है जो प्रीमियम कैमरा और फ्लैगशिप परफॉरमेंस सहित ज्यादा स्टोरेज चाहते हैं। हम आपको आगे भी इसका अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स विजिट करते रहें।