
Vivo ने भारत में अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Vivo X300 Pro की कीमत बढ़ा दी है। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के अनुसार, फोन 1,19,999 में उपलब्ध है। वहीं, लॉन्च के समय इसकी कीमत 1,09,999 रुपये थी। यानी यह 10,000 रुपये महंगा हो गया है। इसके साथ ही बेस मॉडल Vivo X300 वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं दिखा है। जिससे इसके बंद (Discontinue) होने की बात सामने आ रही है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
Vivo X300 Pro की नई कीमत
Vivo X300 Pro के 16GB + 512GB वैरियंट की कीमत 1,09,999 रुपये से बढ़ाकर 1,19,999 रुपये कर दी गई है। बड़ी बात यह है कि पिछले साल लॉन्च हुए Vivo X200 Pro की शुरुआती कीमत 94,999 थी। जबकि X300 Pro पहले ही 1,09,999 रुपये पर लॉन्च हुआ था। इसलिए नई कीमत के साथ यह अंतर और बढ़ गया है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, स्मार्टफोन इंडस्ट्री में चल रही मेमोरी चिप की कमी (Memory Chip Shortage) की वजह से कई फ्लैगशिप स्मार्टफोंस की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इसलिए Vivo का भी यह फैसला सामने आया है।
यदि Vivo X300 की बात करें तो यह फोन Flipkart और Amazon पर उपलब्ध नहीं है। साथ ही Vivo की वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं दिखा है। हालांकि, Vivo ने अभी तक आधिकारिक तौर पर यह पुष्टि नहीं की है कि X300 को डिस्कंटीन्यू कर दिया गया है, लेकिन सभी प्रमुख सेल प्लेटफॉर्म पर इसके उपलब्ध नहीं होने से माना जा रहा है कि कंपनी ने इसे भारतीय बाजार में बंद कर सकती है।
क्या अब भी लेने चाहिए Vivo X300 Pro?
कीमत बढ़ने के बावजूद Vivo X300 Pro अपने दमदार कैमरा सेटअप की वजह से प्रीमियम सेगमेंट में अच्छा विकल्प माना जा सकता है। फोन में 50MP प्राइमरी कैमरा, 200MP टेलीफोटो कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसके साथ ZEISS की इमेजिंग तकनीक और 2.35x टेलीफोटो एक्सटेंडर किट का सपोर्ट भी मिलता है।
परफॉरमेंस के लिए Vivo X300 Pro में MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर दिया गया है। फोन OriginOS पर काम करता है और इसमें 6,510mAh बैटरी के साथ 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है, जो इसे लंबे समय तक उपयोग के लिए बढ़िया विकल्प बनाता है।
Vivo X300 Pro की कीमत बढ़ने के बाद इसका मुकाबला OPPO Find X9 Pro से होगा क्योंकि यह 1,09,999 की कीमत पर उपलब्ध है। यदि आप भी बढ़िया कैमरा वाला फोन देख रहे हैं तो वीवो की जगह ओप्पो फोन कम दाम में ले सकते हैं। हालांकि बैंक ऑफर्स के बाद कीमत और कम भी पड़ सकती है। आप हर प्लेटफार्म पर प्राइस को चेक करके निर्णय ले सकते हैं। हम आपको आगे भी कीमत में उतार-चढ़ाव होने पर अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।











