Vivo X300e की डिटेल्स लीक, 12GB RAM, Snapdragon 8 Gen 5 और 7015mAh बैटरी के साथ आ सकता है फोन

Vivo अपनी X-300 सीरीज में प्रीमियम डिजाइन और शानदार कैमरा परफॉरमेंस वाले स्मार्टफोन पेश कर चुका है। इसी बीच खबर है कि कंपनी अपनी इस लाइनअप में एक नए मॉडल Vivo X300e को शामिल कर सकती है। इस अपकमिंग स्मार्टफोन को लेकर पहले भी अहम जानकारियां सामने आई हैं। वहीं, लेटेस्ट लीक में स्टोरेज, रैम, कलर्स और स्पेसिफिकेशंस शेयर किए गए हैं। उम्मीद है यह फोन उन यूजर्स के लिए आ सकता है। जो कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ बढ़िया परफॉरमेंस और कैमरा चाहते हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
Vivo X300e के RAM और स्टोरेज लीक
टिप्सटर Digital Chat Station ने Vivo X300e को लेकर नई जानकारी शेयर की है। लीक के अनुसार, यह स्मार्टफोन दो स्टोरेज में लॉन्च हो सकता है। इसके बेस मॉडल में 12GB RAM के साथ 256GB इंटरनल स्टोरेज दिया जा सकता है, जबकि इसके टॉप मॉडल में 12GB RAM और 512GB स्टोरेज मिल सकता है। रिपोर्ट के अनुसार X300e को चीन में जुलाई के आखिर या अगस्त 2026 के बीच लॉन्च किया जा सकता है। इसके बाद कंपनी इसे ग्लोबल मार्केट में भी एंट्री मिल सकती है।
Vivo X300e के डिजाइन और कलर ऑप्शन
Vivo X300e के डिजाइन को लेकर भी जानकारी सामने आई है। लीक के अनुसार यह स्मार्टफोन तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध हो सकता है। इसमें Moonlight White, Midnight Black और Sunlight Orange कलर शामिल हो सकते हैं। कंपनी इस फोन में प्रीमियम डिजाइन के साथ मेटल फ्रेम दे सकती है, जिससे डिवाइस को बेहतर मजबूती और फ्लैगशिप लुक मिलने की उम्मीद है।
Vivo X300e के संभावित स्पेसिफिकेशन
Vivo X300e में 6.59 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसका कॉम्पैक्ट साइज उन यूजर्स को पसंद आ सकता है जो एक हाथ से उपयोग करने वाला फोन चाहते हैं। परफॉरमेंस के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट मिलने की उम्मीद है। यह प्रोसेसर हाई-एंड गेमिंग, मल्टीटास्किंग और AI आधारित फीचर्स के लिए बेहतर अनुभव प्रदान कर सकता है।
बैटरी की बात करें तो Vivo X300e में 7,015mAh की बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है। खास बात यह है कि इतनी बड़ी बैटरी के बावजूद फोन की मोटाई सिर्फ 7.9mm बताई जा रही है। इसके साथ 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है।
फोटोग्राफी के लिए आगामी Vivo X300e में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल हो सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है। Vivo अपने कैमरा फोंस में Zeiss ट्यूनिंग पर खास ध्यान देता है, इसलिए X300e में भी बेहतर इमेज प्रोसेसिंग और कैमरा फीचर्स दिए जा सकते हैं।
अन्य फीचर्स के रूप में Vivo X300e फोन में अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है, जो सिक्योरिटी और अनलॉकिंग अनुभव को बेहतर बना सकता है।
Vivo X300e उन यूजर्स के लिए एक अच्छा विकल्प बन सकता है, जो प्रीमियम डिजाइन, फ्लैगशिप परफॉरमेंस और शानदार कैमरा वाला मिड रेंज फोन देख रहे हैं। लॉन्च के बाद इसका मुकाबला कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप सेगमेंट के स्मार्टफोंस से हो सकता है। इसमें Samsung, Xiaomi और OnePlus के फ्लैगशिप डिवाइस शामिल हो सकते हैं। हालांकि इसकी कीमत सामने आने के बाद ही इसकी असली टक्कर पता चल पाएगी।
यदि आप नया मिड रेंज और कॉम्पैक्ट कैमरा डिवाइस देख रहे हैं तो Vivo X300e बढ़िया विकल्प बन सकता है। आप इसके आगे के अपडेट का इंतजार कर सकते हैं। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।