Vivo X500 E के स्पेसिफिकेशंस लीक, गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग में सामने आया Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/07/vivo-x300e-launched-price-specifications-china-.jpg

Vivo अपनी X सीरीज में नया स्मार्टफोन Vivo X500 E लॉन्च करने की तैयारी में लग रहा है। यह फोन हाल ही में Bluetooth SIG और Google Play Console डिवाइस लिस्ट पर स्पॉट हुआ था। वहीं, अब 91mobiles ने X500 E को Google Play Console पर स्पॉट किया है। जहां इसके प्रमुख स्पेसिफिकेशंस और फ्रंट डिजाइन की जानकारी सामने आई है। लिस्टिंग के अनुसार, फोन में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर और 8GB रैम मिल सकती है। आइए, आगे फोन के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Vivo X500 E के स्पेसिफिकेशंस (लिस्टिंग)

Google Play Console लिस्टिंग में Vivo X500 E मॉडल नंबर V2648 के साथ स्पॉट हुआ है। इसमें Qualcomm SM7750 चिपसेट का जिक्र है। जो Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट के रूप में दिया जा सकता है। यही प्रोसेसर Vivo V80 में भी दिया गया है।

लिस्टिंग के अनुसार, Vivo X500 E में 1260 × 2750 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले मिल सकता है। इसके साथ 8GB रैम दी जा सकती है। हालांकि, फोन के डिस्प्ले साइज और रिफ्रेश रेट की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

Vivo X500 E का डिजाइन

Google Play Console पर सामने आई तस्वीर में फोन का फ्रंट डिजाइन भी दिख रहा है। इसके अनुसार, स्मार्टफोन में फ्लैट डिस्प्ले और पंच-होल सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। वहीं, फोन के रियर डिजाइन, कैमरा मॉड्यूल और कलर ऑप्शंस को लेकर जानकारी नहीं मिली है।

Vivo X500 E स्पेसिफिकेशंस लीक

Vivo X500 E के कैमरा और बैटरी को लेकर भी कुछ जानकारियां सामने आई हैं। लीक के अनुसार, फोन में 64MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। इसके साथ इसमें 7,500mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है। हालांकि, इन दोनों स्पेसिफिकेशंस की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

अगर ये जानकारियां सही साबित होती हैं, तो बड़ी बैटरी और पेरिस्कोप कैमरा आगामी Vivo X500 E स्मार्टफोन की बड़ी खूबी हो सकते हैं। वहीं, इसके मुकाबले Vivo V80 में 50MP कैमरा और 7,200mAh बैटरी दी गई है।

Vivo X500 E को लेकर चर्चा है कि कंपनी इसे Vivo V80 के रीब्रांड के तौर पर पेश कर सकती है। इसकी एक वजह दोनों स्मार्टफोन में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर मिलने की जानकारी है। हालांकि, X500 E में 64MP पेरिस्कोप कैमरा और 7,500mAh बैटरी मिलती है तो इसके फीचर्स Vivo V80 से अलग हो सकते हैं।

Vivo V80 भारत में पहले से उपलब्ध है। ऐसे में Vivo X500 E को चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। फिलहाल कंपनी ने इसके लॉन्च और उपलब्धता को लेकर जानकारी नहीं दी है। इसलिए आगे के अपडेट मिलने का वेट करना होगा। आप 91मोबाइल्स साइट पर और जानकारी लेने के लिए बने रहें।