Vivo X500 Series सितंबर में होगी लॉन्च, मिलेगा तगड़ा कैमरा और 4K 240fps वीडियो का सपोर्ट

Vivo ने अपनी अगली फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज को लेकर ऐलान कर दिया है। कंपनी पुष्टि की है कि Vivo X500 Series को सितंबर में चीन में लॉन्च किया जाएगा। इस नई सीरीज में Vivo X500, Vivo X500 Pro और Vivo X500 Pro Max शामिल होंगे। नए लाइनअप में कंपनी शानदार कैमरा और वीडियो का सपोर्ट देने वाली है। आइए, अब तक आई डिटेल्स जानते हैं।
Vivo X500 Series डिटेल्स
Vivo X500 सीरीज में तीन स्मार्टफोन लॉन्च किए जाएंगे। जिनमें Vivo X500, Vivo X500 Pro और Vivo X500 Pro Max शामिल हैं। कंपनी ने फिलहाल इनकी लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन यह कंफर्म कर दिया है कि सीरीज सितंबर में चीन में आएगी।
Vivo X500 Series कैमरा डिटेल्स
Vivo के प्रोडक्ट मैनेजर हान बॉक्सियाओ के मुताबिक, Vivo X500 सीरीज में कैमरा को लेकर बड़ा अपग्रेड किया जा रहा है। इस बार कंपनी का खास फोकस वीडियो पर है। प्रो मॉडल्स में Zeiss Super Dynamic प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। जिसे Vivo की BluePrint इमेजिंग टीम और Sony ने मिलकर बनाया है।
इस कैमरे में नया BluePrint Guangyu 900 सेंसर उपयोग किया जाएगा। यह 50MP का 1/1.28-इंच सेंसर है। जिसे हाई डायनेमिक रेंज के लिए उपयोग किया जा रहा है। Vivo का दावा है कि यह सेंसर 17EV तक की डायनेमिक रेंज दे सकता है। जिसे कंपनी इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा बता रही है। इसका फायदा खासतौर पर ऐसी तस्वीरों और वीडियो में देखने को मिलेगा, जहां फ्रेम में एक साथ बहुत ज्यादा लाइट और गहरे शैडो मौजूद हों। यानी बैकलिट सीन में आसमान की डिटेल और सब्जेक्ट की डिटेल को बेहतर तरीके से बरकरार रखा जा सकेगा।
Vivo X500 Pro सीरीज में वीडियो रिकॉर्डिंग को भी बेहतर किया जाएगा। फोन में 4K 240fps स्लो-मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलेगा। इसके साथ 4K 120fps HDR वीडियो भी रिकॉर्ड किया जा सकेगा और HDR आउटपुट सीधे उपलब्ध होगा। कंपनी का कहना है कि हाई डायनेमिक रेंज सेंसर की क्षमता वीडियो के हर फ्रेम में भी काम करेगी। इससे कम लाइटिंग और बैकलिट परिस्थितियों में वीडियो में ज्यादा डिटेल और बेहतर एक्सपोजर मिलने की उम्मीद है।
Vivo X500 सीरीज के कैमरा सेटअप में स्टेबिलाइजेशन पर भी अपग्रेड होगा। प्राइमरी कैमरा 3° OIS को सपोर्ट करेगा। जिसे कंपनी गिंबल-लेवल स्टेबिलाइजेशन के तौर पर पेश कर रही है। इसके साथ CIPA 7.0 प्रोफेशनल स्टेबिलाइजेशन भी मिलने की बात कही गई है।
सीरीज के Vivo X500 Pro Max में 3° OIS को प्राइमरी कैमरा फीचर के तौर पर हाइलाइट किया गया है। इसका मकसद चलते समय या हाथ से शूट किए गए वीडियो में कैमरा शेक को कम करना है। जिससे यूजर्स को अलग से गिंबल की जरूरत न पड़े।
Vivo X500 सीरीज संभावित फीचर्स
टिप्स्टर Digital Chat Station ने भी X500 सीरीज के कैमरा से जुड़ी जानकारी शेयर की है। लीक के अनुसार नई सीरीज में Vivo X300 Ultra में उपयोग किए गए 200MP Thanos टेलीफोटो कैमरे को आगे बढ़ाया जा सकता है। इसमें कस्टम बड़े फॉर्मेट वाला 200MP HP0 सेंसर और पेरिस्कोप लेंस मिलने की उम्मीद है। हालांकि, Vivo ने अभी इस 200MP कैमरे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इसलिए आगे के अपडेट के वेट करना होगा।
परफॉरमेंस के मामले में भी Vivo X500 सीरीज में बड़ा अपग्रेड देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक Vivo X500 में MediaTek Dimensity 9600 चिपसेट दिया जा सकता है। वहीं, X500 Pro और X500 Pro Max में इससे ज्यादा पावरफुल Dimensity 9600 Pro प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है।
फिलहाल Vivo ने X500 सीरीज केवल लॉन्च कंफर्म किया है। जो सितंबर में सबसे पहले चीन में होगा। हमें आने वाले दिनों में लॉन्च डेट, कैमरा, प्रोसेसर, डिस्प्ले, बैटरी और अन्य फीचर्स की जानकारी मिल सकती है। यदि आप इस लाइनअप के डिवाइस लेने चाहते हैं तो आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।