Vivo X500 सीरीज लॉन्च से पहले लीक, जानें X500 Pro के कैमरा, प्रोसेसर और बैटरी डिटेल्स

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/10/vivo-x300-price.jpg

Vivo अपनी अगली फ्लैगशिप X500 सीरीज पर काम कर रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें तीन मॉडल लॉन्च किए जा सकते हैं। यह Vivo X500, Vivo X500 Pro और Vivo X500 Pro Max नाम से आ सकते हैं। वहीं, ब्रांड के ऐलान से पहले टिप्स्टर Digital Chat Station ने X500 Pro से जुड़ी अहम जानकारियां शेयर की हैं, जिनमें इसका प्रोसेसर और कैमरा डिटेल्स शामिल हैं। आइए, आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

लीक के अनुसार आगामी Vivo X500 Pro में MediaTek का अगली पीढ़ी का 2nm आधारित Dimensity 9600 सीरीज चिपसेट दिया जा सकता है। रिपोर्ट्स का दावा है कि यह फोन इस साल आने वाले तगड़े फ्लैगशिप स्मार्टफोंस में से एक हो सकता है। माना जा रहा है कि कंपनी इस फोन में हाई-एंड परफॉरमेंस के साथ कॉम्पैक्ट डिजाइन दे सकती है।

कैमरा की बात करें तो Vivo X500 Pro में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। जिसमें बड़ा 1/1.28-इंच सेंसर और LOFIC तकनीक का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी दिए जाने की बात कही गई है। वहीं, टेलीफोटो फोटोग्राफी के लिए फोन में 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा लगाया जा सकता है। जो लगभग 3x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट कर सकता है।

रिपोर्ट्स के अनुसार इस पेरिस्कोप कैमरे में पुराना OmniVision OV64B सेंसर नहीं बल्कि Sony का नया IMX06H सेंसर मिल सकता है। इससे यह भी लग रहा है कि Vivo X500 Pro Max मॉडल में ही 200MP पेरिस्कोप कैमरा देखने को मिल सकता है, जिसे सीरीज का सबसे प्रीमियम कैमरा फोन माना जा रहा है।

अन्य लीक्स की मानें तो Vivo X500 Pro में 6.37 इंच का फ्लैट OLED LTPO डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस पर 1.5K रिजॉल्यूशन सपोर्ट कर सकता है। इसके साथ फोन में 7000mAh से बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन Android 17 आधारित OriginOS 7 पर लॉन्च हो सकता है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक Vivo X500 सीरीज को सितंबर 2026 में चीन में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, ग्लोबल मार्केट में इसकी एंट्री नवंबर या दिसंबर के दौरान होने की बात सामने आई है।

आगामी Vivo X500 Pro उन ग्राहकों को पसंद आ सकता है जो कॉम्पैक्ट डिजाइन में फ्लैगशिप कैमरा और हाई-एंड परफॉरमेंस चाहते हैं। यह मोबाइल फोटोग्राफी, वीडियो रिकॉर्डिंग और प्रीमियम यूजर एक्सपीरियंस पसंद करने वाले यूजर्स को लुभा सकता है। मार्केट में X500 Pro का मुकाबला संभावित तौर पर Samsung, Apple और Xiaomi के कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोंस से देखने को मिल सकता है।

यदि आप ऐसा फ्लैगशिप स्मार्टफोन चाहते हैं जिसमें दमदार कैमरा, बड़ी बैटरी और कॉम्पैक्ट डिजाइन मिले तो Vivo X500 Pro आपके लिए दमदार विकल्प बन सकता है। हालांकि और जानकारी मिलना का वेट करना अभी बेहतर निर्णय होगा। इसलिए आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स पर खबरें पढ़ते रहें।