
vivo ने भारतीय बाजार में अपने कुछ बजट और मिड-रेंज स्मार्टफोंस की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी की ओर से जारी नई प्राइस लिस्ट के अनुसार Vivo Y05, Vivo Y11 5G और Vivo Y21 5G के वैरियंट पहले से ज्यादा कीमत पर उपलब्ध होंगे। यह नई कीमतें आज से लागू हो गई हैं। आइए, आगे प्राइस डिटेल्स जानते हैं।
सबसे पहले बात करें vivo Y05 की तो इसके 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत पहले 12,999 रुपये थी लेकिन अब इसे 13,999 रुपये में सेल किया जाएगा। यानी इस मॉडल की कीमत में 1,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। यह फोन बजट यूजर्स के बीच किफायती विकल्प के तौर पर आता है। इसलिए इसकी नई कीमत एंट्री-लेवल ग्राहकों निराश कर सकती है।
vivo Y11 5G के 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत भी बढ़ा दी गई है। पहले यह मॉडल 14,999 रुपये में उपलब्ध था। जो अब 15,999 रुपये में मिलेगा। यानी यहां भी ग्राहकों को 1,000 ज्यादा खर्च करने होंगे। हालांकि कंपनी ने इसके 4GB + 128GB मॉडल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है। यह मॉडल पहले भी 17,999 रुपये में मिलता था और अब भी उसी कीमत सेल होगा।
सबसे बड़ा प्राइस हाइक vivo Y21 5G में देखने को मिला है। इसके 4GB RAM और 128GB स्टोरेज की कीमत पहले 18,999 रुपये थी। जिसे बढ़ाकर 19,999 रुपये कर दिया गया है। यानी इस मॉडल पर 1,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, इसके 6GB + 128GB वैरियंट की कीमत में सबसे ज्यादा हाइक देखने को मिला है। पहले यह मॉडल 20,999 रुपये में मिलता था लेकिन अब इसकी नई कीमत 23,999 रुपये कर दी गई है। यानी ग्राहकों को इस पर 3,000 ज्यादा खर्च करने होंगे। इसके अलावा 8GB + 128GB स्टोरेज की कीमत भी 22,999 रुपये से बढ़ाकर 23,999 रुपये कर दी गई है, जिससे इस मॉडल पर भी 1,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
नई कीमतों के बाद Vivo की Y-सीरीज के ये स्मार्टफोंस पहले के मुकाबले महंगे हो गए हैं। हालांकि कंपनी ने अभी तक इस प्राइस हाइक के पीछे की आधिकारिक वजह नहीं बताई है, लेकिन माना जा रहा है कि बढ़ती मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट, कॉम्पोनेंट प्राइस और मार्केट कंडीशन के कारण यह हो सकता है।
भारत में 1,000 से 3,000 रुपये तक की बढ़ोतरी ग्राहकों के फोन लेने के फैसले को बदल सकती है। इसका प्रभाव उन यूजर्स पर होगा जो कम बजट में 5G स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं। हम आगे भी आपको इन फोंस से जुड़ा अपडेट देते रहेंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।











