
91मोबाइल्स ने सबसे पहले खबर दी थी कि Vivo जल्द ही भारत में अपने नए वाई सीरीज के फोन पेश कर सकता है और इसके कुछ ही दिन बाद कंपनी ने Y17 को लॉन्च कर दिया गया था। वहीं, कुछ समय पहले हमने एक्सक्लूसिव तौर पर जानकारी दी थी कि कंपनी वाई सीरीज के अंदर Y12 नाम के स्मार्टफोन को पेश करने वाली है। वहीं, अब यह फोन कंपनी की ओर से चुपचाप अमेजन इंडिया पर सेल किया जा रहा है।
अगर आप इस फोन को खरीदना चाहते हैं तो ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर Y12 के 3जीबी रैम और 32जीबी इंटनल स्टोरेज वेरिएंट को 12,490 रुपए और Y12 के 4जीबी रैम व 32जीबी स्टोरेज वेरिएंट को भी 12,490 रुपए में खरीदा जा सकता है। इस फोन को Aqua Blue कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा। हमें इस फोन उपलब्धता की जानकारी ऑफलाइन रिटेलर्स द्वारा मिली है। इसे भी पढ़ें: Vivo अगले हफ्ते ला रहा है अपना सबसे ताकतवर 5G फोन, टीजर आया सामने

Vivo Y12 के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन की बात की जाए तो इसमें 6.35-इंच की एचडी+ स्क्रीन देखने को मिलेगी। वहीं कंपन ने इसमें वाटर ड्रॉप नॉच दिया गया है। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 12 नैनोमीटर फैब्रिकेशन वाला मीडियाटेक एमटी6762 हेलियो पी22 चिपसेट दिया गया है। फोन में 2.0 गीगाहट्र्ज का ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसे भी पढ़ें: 6जीबी रैम के साथ Vivo का नया फोन बेंचमार्किंग साइट पर हुआ लिस्ट
कैमरे के मामले में यह बेहद ही खास है। Vivo Y12 में भी ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। मेन सेंसर 13-मेगापिक्सल का है। वहीं दूसरा सेंसर 8-मेगापिक्सल का है जो वाइड एंगल के लिए दिया गया है। तीसरा सेंसर 2-मेगापिक्सल का है और यह डेफ्थ सेंसिंग का काम करता है। सेल्फी के लिए कंपनी ने इसमें 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है।
वाई सीरीज के दूसरे फोन की तरह इसमें भी आपको बड़ी बैटरी देखने को मिलेगी। इसमें 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। हालांकि फास्ट चार्जिंग सपोर्ट नहीं है लेकिन रिवर्स चार्जिंग है जहां आप इस फोन से दूसरे डिवाइस को चार्ज कर पाएंगे। फोन में डुअल सिम और 4जी वोएलटीई सपोर्ट दिया गया है।



















