7GB RAM और 6.51 इंच की बड़ी डिसप्ले पर लॉन्च हुआ Vivo Y20T, कीमत है 15490 रुपये और स्पेसिफिकेशन्स है दमदार

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2021/10/Vivo-Y20T.jpg

Vivo ने आज इंडियन मार्केट में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए नया स्मार्टफोन Vivo Y20T लॉन्च किया है। ‘वाई’ सीरीज़ में जोड़ा गया यह मोबाइल फोन 6GB RAM + 1GB RAM (एक्सटेंडेड रैम फीचर) के साथ पेश किया गया है जो 6.51 इंच की बड़ी डिसप्ले के साथ Qualcomm Snapdragon 662 चिपसेट, 13MP Camera और 5,000mAh Battery सपोर्ट करता है। Vivo Y20T 15,490 रुपये की कीमत पर ऑनलाईन शॉपिंग साइट्स और ऑफलाईन रिटेल स्टोर्स पर आज से ही बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है।

Vivo Y20T India Price

वीवो वाई20टी स्मार्टफोन को इंडिया में एक ही वेरिएंट में पेश किया गया है जो 6 जीबी रैम मैमोरी के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। वीवो का यह फोन Extended RAM 2.0 फीचर के साथ आया है जिसके चलते रैम को 1 जीबी अतिरिक्त एक्सटेंड किया जा सकता है और Vivo Y20T को 7GB RAM की पावर दी जा सकती है। यह मोबाइल फोन 15,490 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ है जिसे Obsidian Black और Purist Blue कलर में आज से ही खरीदा जा सकता है।

Vivo Y20T की स्पेसिफिकेशन्स

वीवो वाई20टी स्मार्टफोन को 1600 × 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.51 इंच की लार्ज एचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है जो एलसीडी पैनल पर बनी है। कंपनी ने इसे हॉलो फुलव्यू डिसप्ले का नाम दिया है। यह नया वीवो फोन प्लॉस्टिक बॉडी पर बना है जिसका डायमेंशन 164.41×76.32×8.41एमएम और वज़न 192ग्राम है। यह भी पढ़ें : फ्लिपकार्ट से मंगाया था 51,000 रुपये का Apple iPhone 12, बॉक्स में निकला ‘निरमा साबुन’

Vivo Y20T को कंपनी द्वारा एंडरॉयड 11 ओएस पर लॉन्च किया गया है जो फनटच ओएस 11.1 के साथ मिलकर काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 662 चिपसेट दिया गया है। यह वीवो मोबाइल कंपनी द्वारा मल्टी टर्बो 5.0 तकनीक से लैस किया गया है जो फोन में गेमिंग को स्मूथ और लैग फ्री बनाता है।

फोटोग्राफी के लिए यह नया वीवो फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही फोन के बैक पैनल पर एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और इतने ही अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का बोका सेंसर मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन एफ/1.8 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : 5,000एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च हुआ सस्ता स्मार्टफोन iTel S17, 8 हजार के बजट में है प्राइस

Vivo Y20T एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट के साथ आया है। 3.5एमएम जैक और ओटीजी जैसे फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं साथ ही यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए वीवो वाई20टी स्मार्टफोन में 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है जो 18वॉट फास्ट चर्जिंग सपोर्ट करती है।