Vivo Y300 इंडिया लॉन्च कंफर्म, इन स्पेसिफिकेशन्स के साथ लॉन्च होगा यह स्टाइलिश स्मार्टफोन

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2024/11/vivo-y300-5g-new.jpg

32MP Selfie Camera वाला 5G Phone वीवो वाई300 प्लस पिछले महीने ही इंडिया में लॉन्च हुआ था जिसे 23,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं अब कंपनी ने अनाउंस कर दिया है कि वह इसी सीरीज का सस्ता स्मार्टफोन Vivo Y300 भी लेकर आ रही है। नया वीवो वाई300 5जी फोन इसी महीने यानी नवंबर में इंडिया में लॉन्च हो जाएगा ​जिसकी कीमत 20 हजार रुपये से कम रहेगी।

Vivo Y300 इंडिया लॉन्च

वीवो इंडिया ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट करते हुए Vivo Y300 इंडिया लॉन्च की घोषणा कर दी है। कंपनी ने फिलहाल फोन की लॉन्च डेट तो नहीं बताई है लेकिन यह जरूर कंफर्म कर दिया है कि वाई300 बेहद जल्द मार्केट में उपलब्ध करा दिया जाएगा। ब्रांड की ओर से इस फोन को #ItsMyStyle हैशटैग के साथ प्रोमोट किया जा रहा है जो दर्शाता है कि फोन स्टालिश व अटरेक्टिव लुक वाला होगा।

Vivo Y300 5G स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

डिस्प्ले : 91मोबाइल्स को मिली जानकारी के अनुसार Vivo Y300 5G फोन को ⁠6.7 इंच की बड़ी स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है। यह डिस्प्ले AMOLED पर बनी होगी जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करेगी। वहीं फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी देखने को मिलेगा।

प्रोसेसर : यह नया वीवो 5जी फोन क्वालकॉम के स्नेपड्रैगन 4 जेन 2 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च होगा। बता दें कि यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.2गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।

मेमोरी : Vivo Y300 5G फोन 8GB RAM पर इंडिया में लॉन्च हो सकता है जिसके साथ 128GB Storage दी जा सकती है। यह मोबाइल वचुर्अल रैम टेक्नोलॉजी भी सपोर्ट करेगा। वहीं फोन मेमोरी को बढ़ाने के लिए इसमें 1टीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड लगाया जा सकेगा।

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए वीवो वाई300 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया जा सकता है जो IMX882 सेंसर होगा। इसके साथ ही रियर कैमरा सेटअप में 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर भी देखने को मिल सकता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Vivo Y300 5G 32MP Front कैमरा सपोर्ट करेगा।

बैटरी : पावर बैकअप के लिए Vivo Y300 5G को 5,000mAh बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है। वहीं प्राप्त जानकारी अनुसार इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन में 80वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी दी जा सकती है।

See Full Specs