Vivo Y300 Pro+ प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक, 31 मार्च को लॉन्च होगा यह ताकतवर 5G फोन

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/03/vivo-y300-pro.jpg

वीवो कंपनी अपनी ‘वाई300’ सीरीज के तहत एक नया मोबाइल लेकर आ रही है। ब्रांड की ओर से अनाउंस कर दिया गया है कि वह 31 मार्च को चीन में Vivo Y300 Pro+ 5G फोन लॉन्च करेगी। कल ही जहां इस स्मार्टफोन की लॉन्च डेट सामने आई थी, वहीं आज चाइना टेलीकॉम लिस्टिंग में अपकमिंग वीवो फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी लीक हो गई है।

Vivo Y300 Pro+ प्राइस (लीक)

वीवो वाई300 प्रो+ 5जी फोन को चीन में तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया जा सकता है। इसके 8जीबी रैम मॉडल का रेट इंडियन करंसी अनुसार 21 हजार रुपये के करीब बताया जा रहा है। वहीं 12जीबी रैम वाले फोन को 256जीबी स्टोरेज के साथ तकरीबन 25,900 रुपये में तथा 512जीबी स्टोरेज के साथ तकरीबन 29,400 रुपये में पेश किया जा सकता है। लीक की अनुसार यह वीवो फोन Simple Black, starry silver और Micro Pink कलर में बिकेगा।

Vivo Y300 Pro+ स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

डिस्प्ले

वीवो वाई300 प्रो प्लस 5जी फोन 2392 x 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.77-इंच की 1.5के डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। लीक के अनुसार यह क्वॉड कर्व्ड स्क्रीन होगी जिसे एमोलेड पैनल पर बनाया जाएगा। वहीं फोन डिस्प्ले पर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट का सपोर्ट देखने को मिल सकता है। यह मोबाइल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस होगा।

प्रोसेसर

Vivo Y300 Pro+ 5G फोन को एंडरॉयड 15 पर लॉन्च किया जाएगा जिसके साथ OriginOS 5 दिया जा सकता है। लीक के मुताबिक इस मोबाइल को क्वालकॉम का स्नेपड्रैगन 7एस जेन 3 चिपसेट पर लाया जाएगा। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए वीवो वाई300 प्रो प्लस 5जी फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। इसके बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर के साथ 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर दिए जाने की बात लीक में सामने आई है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

बैटरी

Vivo Y300 Pro Plus स्मार्टफोन को ताकतवर बैटरी से लैस कर बाजार में लाया जा सकता है। लीक में सामने आया है कि इस मोबाइल फोन में पावर बैकअप के लिए तगड़ी 7,300एमएएच बैटरी दी जाएगी। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए 90वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक भी देखने को मिल सकती है।