Vivo Y300 Pro Plus 31 मार्च को होगा लॉन्च, यहां पेश करेगी कंपनी अपना नया 5G फोन

Join Us icon

वीवो वाई300 सीरीज पिछले साल ही टेक मार्केट में दस्तक दे चुकी है। इंडिया में इस सीरीज के Vivo Y300 और Y300 Pro पेश किए जा चुके हैं। वहीं अब कंपनी इसी सीरीज का विस्तार करते हुए नया Vivo Y300 Pro+ 5G फोन लेकर आ रही है। यह वीवो 5जी फोन 31 मार्च को चाइना में लॉन्च होगा। वाई300 प्रो प्लस 5जी का टीजर पोस्टर सामने आ गया है जिसमें लॉन्च डेट के साथ ही फोन की फोटो भी शेयर कर दी गई है।

Vivo Y300 Pro+ 5G की डिटेल

वीवो वाई300 प्रो+ 5जी फोन 31 मार्च को चीन में लॉन्च होगा। स्थानिय समयानुसार यह दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर पेश होगा जो भारत में दोपहर 12 बजे का समय होगा। इसी वक्त फोन की कीमत और ऑफिशियल स्पेसिफिकेशन्स शेयर की जाएगी। फोन की फोटो से खुलासा हो गया है कि यह वीवो 5जी स्मार्टफोन black, pink और blue कलर शेड्स में बिकेगा।

Vivo Y300 Pro Plus 5G फोन में क्वॉड कर्व्ड स्क्रीन दी जाएगी जो एमोलेड पैनल पर बनी होगी। वहीं पोस्टर के अनुसार यह मोबाइल ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा जिसमें OIS Portrait लेंस मौजूद रहेगा। लीक्स की मानें तो इसमें 50 मेगापिक्सल बैक कैमरा तथा 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलेगा। वाई300 प्रो+ को Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है।

इंडिया में वीवो वाई300 सीरीज

Vivo Y300 प्राइस

  • 8GB RAM + 128GB Storage – 21,999 रुपये
  • 8GB RAM + 256GB Storage – 23,999 रुपये

Vivo Y300 स्पेसिफिकेशन्स

वीवो वाई300 5जी फोन 2.2GHz क्लॉक स्पीड वाले Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है। Expandable RAM टेक्नोलॉजी के जरिये इस 5जी फोन को 16GB RAM (8जीबी+8जीबी) की पावर प्रदान मिलती है। इस फोन में 80W फ्लैशचार्ज तकनीक के साथ 5,000एमएएच बैटरी दी गई है।

Vivo Y300 5G फोन 6.7-इंच की फुलएचडी E4 AMOLED डिस्प्ले सपोर्ट करता है जिसपर 120हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 1800निट्स ब्राइटनेस और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी मिलती है। फोटोग्राफी के लिए बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल IMX882 + 2 मेगापिक्सल Bokeh लेंस दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह 5जी वीवो फोन 32 मेगापिक्सल कैमरा सपोर्ट करता है।

vivo y300 Plus

Vivo Y300 Plus प्राइस

  • 8GB RAM + 128GB Storage – 23,999 रुपये

Vivo Y300 Plus स्पेसिफिकेशन्स

वीवो वाई300 प्लस स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 2.2GHz ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें 8जीबी एक्सटेंडेड रैम टेक्नोलॉजी मौजूद है जो 8जीबी फिजिकल रैम के साथ मिलकर इसे 16GB RAM की ताकत प्रदान करती है। पावर बैकअप के लिए इस वीवो 5जी फोन में 44वॉट फ्लैश चार्ज तकनीक से लैस 5,000एमएएच बैटरी दी गई है।

Vivo Y300 Plus 5G मोबाइल 6.78-इंच की फुलएचडी+ 3डी कर्व्ड एमोलेड स्क्रीन सपोर्ट करता है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 1300निट्स ब्राइटनेस और इन-डिस्प्ले फिंग​रप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस है। फोटोग्राफी के लिए बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल पोर्ट्रेट + 2 मेेगापिक्सल बोका लेंस दिया गया है तथा फ्रंट पैनल पर 32 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर मिलता है।

Best Competitors

vivo T4X Rs. 16,999
82%
vivo Y29 5G Rs. 13,999
77%
OPPO A3 Pro Rs. 16,599
77%
See All Competitors
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here