Vivo Y300t और Vivo Y300 Pro+ मोबाइल्स चीन में हुए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Vivo ने आज आधिकारिक तौर पर Vivo Y300 Pro+ और Vivo Y300t स्मार्टफोन को होम मार्केट चीन में लॉन्च कर दिया है। ये दोनों डिवाइस दमदार फीचर्स और शानदार डिजाइन के साथ पेश किए गए हैं। आइए, आगे मोबाइल्स की खूबियां और कीमत के बारे में डिटेल्स जानते हैं।
Vivo Y300t स्पेसिफिकेशंस और प्राइस
स्पेसिफिकेशंस
- डिस्प्ले: Vivo Y300t में 6.72-इंच LCD डिस्प्ले है, जो 2408×1080 पिक्सल स्क्रीन रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट देता है। यह डिस्प्ले 16.7 मिलियन कलर्स को सपोर्ट करता है, जिससे बेहतरीन विजुअल एक्सपीरियंस मिलता है।
- प्रोसेसर और परफॉर्मेंस: यह स्मार्टफोन Dimensity 7300 SoC प्रोसेसर से लैस है, फोन में 12GB तक की LPDDR4x RAM और 512GB तक की UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है।
- ऑपरेटिंग सिस्टम: Vivo Y300t OriginOS 5 पर चलता है, जो कि Android 15 पर आधारित है। यह यूजर्स को लेटेस्ट सॉफ्टवेयर फीचर्स और स्मूथ इंटरफेस का अनुभव देगा।
- बैटरी और चार्जिंग: फोन में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक बैकअप प्रदान करती है। यह 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
- कैमरा सेटअप: Vivo Y300t में रियर पैनल पर 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है, जिससे शानदार फोटोग्राफी की जा सकती है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
- अन्य फीचर्स: इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस वेक फेसियल रिकग्निशन, ब्लूटूथ 5.4 और WiFi सपोर्ट, TUV Rheinland लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन, ऑयली और वेट हैंड टच सपोर्ट, NFC और IP64 रेटिंग दी गई है। जिससे फोन धूल और पानी के मामूली प्रभाव से सुरक्षित रहता है।
कीमत
Vivo Y300t चार स्टोरेज में आता है। फोन का 8GB रैम और 128GB स्टोरेज 1,199 युआन करीब 14,325 रुपये का है। 8GB रैम और 256GB स्टोरेज 1,299 युआन करीब 15,514 रुपये, 12GB रैम और 256GB स्टोरेज 1,499 युआन लगभग 17,891 रुपये और 12GB रैम और 512GB स्टोरेज 1,699 युआन लगभग 20,268 रुपये में मिलेगा। कलर्स की बात करें तो Vivo Y300t फोन रॉक वाइट, ओशन ब्लू और ब्लैक कॉफी जैसे तीन रंग विकल्पों में उपलब्ध है। इसे वीवो चाइना वेबसाइट के जरिए खरीदा जा सकता है।
Vivo Y300 Pro+ स्पेसिफिकेशंस और कीमत
स्पेसिफिकेशंस
- डिस्प्ले: Vivo Y300 Pro+स्मार्टफोन में 6.77-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसमें 5000 निट्स की पीक ब्राइटनेस, DCI-P3 वाइड कलर गैमट और 1.07 बिलियन कलर्स का सपोर्ट है।
- प्रोसेसर और परफॉर्मेंस: यह फोन Snapdragon 7 Gen 3 SoC प्रोसेसर से लैस है, जो 820,000+ AnTuTu स्कोर के साथ शानदार परफॉर्मेंस देता है। डिवाइस में 12GB तक LPDDR4x रैम और 512GB तक UFS 2.2 स्टोरेज मौजूद है।
- ऑपरेटिंग सिस्टम: Vivo Y300 Pro+ स्मार्टफोन Android 15 पर आधारित OriginOS 5 पर चलता है।
- बैटरी और चार्जिंग: डिवाइस में 7300mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
- कैमरा सेटअप: स्मार्टफोन में रियर साइड पर 50MP का डुअल एंटी-शेक मेन कैमरा और 2MP का सेकेंडरी कैमरा मिलता है। जबकि फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
- अन्य फीचर्स: फोन में एटॉमिक आइलैंड, AI फीचर्स, NFC सपोर्ट, इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर, फेसियल रिकॉग्निशन WiFi 6, Bluetooth 5.2, डुअल फ्रीक्वेंसी GPS + ट्रिपल फ्रीक्वेंसी Beidou और 360-डिग्री ऑम्निडायरेक्शनल एंटीना दिया गया है। इसके साथ ही मोबाइल SGS हार्डवेयर लेवल लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन से लैस है। फोन में आईसफील्ड कूलिंग सिस्टम, डायमंड शील्ड टेम्पर्ड ग्लास, IP6X रेटिंग दी गई है जो इसे पानी और धूल से बचाती है।
कीमत
Vivo Y300 Pro+ भी चार स्टोरेज में आता है इसके 8GB+128GB मॉडल की कीमत 1799 युआन लगभग 20,796 रुपये, 8GB+256GB की 1999 युआन लगभग 23,108 रुपये, 12GB+256GB की 2199 युआन लगभग 25,420 रुपये और 12GB-512GB की 2499 युआन लगभग 28,888 रुपये है। यह सिंपल ब्लैक, स्टार सिल्वर और माइक्रो पाउडर जैसे तीन कलर्स में आता है। इसकी बिक्री 3 अप्रैल से वीवो चाइना वेबसाइट के जरिए शुरू होगी।