
बीते दिनों अनाउंस हुआ था कि Vivo Y300 Pro+ स्मार्टफोन 31 मार्च को चीन में लॉन्च होगा। वहीं आज सामने आया है कि इसी दिन कंपनी Vivo Y300t को भी टेक मंच पर पेश कर देगी। ये दोनों मोबाइल सबसे पहले चीनी बाजार में उतारे जाएंगे जो बाद में अन्य मार्केट्स में एंट्री लेगा। वीवो वाई300 प्रो+ की लीक डिटेल्स यहां क्लिक कर पढ़ी जा सकती है तथा वीवो वाई300टी की लीक्ड स्पेसिफिकेशन्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
Vivo Y300t लॉन्च डिटेल
वीवो वाई300टी 5जी फोन 31 मार्च को चीन में लॉन्च होगा। इस दिन कंपनी स्थानिय समयानुसार दोपहर के 2 बजकर 30 मिनट पर लॉन्च ईवेंट का आयोजन करेगी जिसके मंच से Vivo Y300t और Vivo Y300 Pro+ पेश होगा। भारतीय समयानुसार यह वक्त दोपहर के 12 बजे का होगा। माइक्रोब्लागिंग साइट वेईबो तथा वीवो चाइना वेबसाइट पर इस वीवो लॉन्च ईवेंट को लाइव देखा जा सकेगा।
Vivo Y300t स्पेसिफिकेशन्स (लीक)
- 6.72″ FHD+ 120Hz Display
- MediaTek Dimensity 7300
- 50MP Rear Camera
- 8MP Selfie Camera
- 44W 6,500mAh Battery
डिस्प्ले : वीवो वाई300टी 5जी फोन को 2400 x 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.72-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। लीक अनुसार यह पंच-होल स्टाइल स्क्रीन एलसीडी पैनल पर बनी होगी और 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ 1050निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करेगी।
परफॉर्मेंस : Vivo Y300t 5G फोन को एंड्रॉयड 15 पर लॉन्च किया जाएगा जिसके साथ OriginOS 5 मिल सकता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 आक्टाकोर प्रोसेसर दिया जा सकता है जो 2.5गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।
कैमरा : फोटोग्राफी के लिए इस वीवो 5जी फोन में डुअल रियर कैमरा दिया जा सकता है। लीक अनुसार इसके बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल सेंसर दिया जाएगा जो 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर के साथ मिलकर काम करेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Y300t में 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है।
बैटरी : सामने आई जानकरी के अनुसार पावर बैकअप के लिए Vivo Y300t 5G फोन में ताकतवर 6,500एमएएच बैटरी दी जाएगी। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इस वीवो 5जी फोन को 44वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी से लैस किया जा सकता है।
See All Competitors















