7060mAh बैटरी साथ Eurofins साइट पर दिखा Vivo Y31d, जानें कितनी मिलेगी चार्जिंग स्पीड

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/12/Vivo-Y31d-eurofins-certification-7060-mAh-battery-fast-charging.jpg

Vivo के अगले बजट स्मार्टफोन की जानकारी लिस्टिंग में सामने आई है। यह कथित Vivo Y31d (मॉडल नंबर V2543) के साथ आ सकता है। इसे Eurofins सर्टिफिकेशन डेटाबेस में स्पॉट किया गया है। जिससे इसके बैटरी और चार्जिंग फीचर्स की जानकारी सामने आई है। यह सर्टिफिकेशन संकेत देता है कि डिवाइस यूरोपीय मार्केट में जल्द लॉन्च हो सकता है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

Eurofins डेटाबेस में मिली जानकारी के अनुसार Vivo Y31d को ‘DE-6-T2502190’ सर्टिफिकेट नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। खास बात यह है कि फोन में 7060mAh की बड़ी रेटेड बैटरी मिल सकती है। जो आमतौर पर इस सेगमेंट में देखने को नहीं मिलती है। इसके साथ ही स्मार्टफोन में 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है। जो 11Vdc x 4.0A आउटपुट पर काम करेगा। इन स्पेसिफिकेशंस से साफ है कि Vivo Y31d बैटरी बैकअप और चार्जिंग स्पीड दोनों में दमदार साबित हो सकता है।

बता दें कि वीवो के इस डिवाइस को पहले भी IMEI डेटाबेस पर देखा गया था। जहां इसका नाम ‘Vivo Y31d’ सामने आया था। हालांकि अभी अन्य खूबियां सामने नहीं आई हैं, लेकिन अनुमान है कि आने वाले दिनों में और लीक आ सकते हैं। जिसमें फोन के डिस्प्ले, कैमरा और प्रोसेसर से जुड़ी डिटेल्स सामने आ सकती हैं।

आगामी Vivo Y31d खासतौर पर उन यूजर्स के लिए हो सकता है जो बड़ी बैटरी, फास्ट चार्जिंग से लंबे बैकअप की तलाश में हैं। हालांकि और भी फीचर्स आने के बाद ही सही तौर पर हम आपको बता पाएंगे की यह किन ग्राहकों के लिए होगा।

Vivo Y31d का मुकाबला संभावित तौर पर Samsung Galaxy M15, Redmi 13 और realme C75 जैसे मोबाइल्स से हो सकता है। हालांकि 7060mAh बैटरी इसे इन सभी से अलग और मजबूत पोजीशन में रख सकती है। क्योंकि इतनी बड़ी बैटरी कम बजट वाले डिवाइस में कम ही देखने को मिलती है।

यदि आप बड़ी बैटरी, बेसिक परफॉरमेंस और सस्ती कीमत वाला डिवाइस लेना चाहते हैं, तो Vivo Y31d अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। हालांकि इसकी पूरी वैल्यू जानने के लिए प्रोसेसर, कैमरा और डिस्प्ले की आने वाली जानकारियों का इंतजार करना होगा। 91मोबाइल्स आपको इसे लेकर आगे भी अपडेट देगा। हमारे साथ बने रहें।