Vivo Y31d लॉन्च हुआ कंफर्म, 7200mAh बैटरी और IP69+ रेटिंग के साथ वियतनाम में होगी एंट्री

Vivo का नया बजट स्मार्टफोन Vivo Y31d आधिकारिक तौर पर टीज हुआ है। बता दें कि इस महीने की शुरुआत में यह डिवाइस Eurofins सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किया गया था। जिससे इसके जल्द लॉन्च होने के संकेत मिले थे। वहीं, अब Vivo ने कंफर्म कर दिया है कि Y31d को वियतनाम मार्केट में 2026 में लॉन्च किया जाएगा। आइए, टीजर और सामने आई खूबियां के बारे में विस्तार से जानते हैं।
डिजाइन के मामले में Vivo Y31d का लुक भी टीजर में सामने आ चुका है। फोन के रियर पैनल पर पैटर्न डिजाइन दिया गया है, जो इसे अलग लुक देता है। इसके अलावा रियर में स्क्वर्कल शेप का कैमरा मॉड्यूल देखने को मिलता है, जिसमें डुअल कैमरा सेंसर, एक LED फ्लैश और एक रिंग लाइट दी गई है। यह डिजाइन इसे प्रीमियम फील डेटा है।
Vivo द्वारा शेयर किए गए टीजर के अनुसार, Vivo Y31d में 7200mAh की बैटरी दी जाएगी। वहीं, Eurofins डेटाबेस से यह भी सामने आया है कि फोन की रेटेड बैटरी कैपेसिटी 7060mAh हो सकती है। इतनी बड़ी बैटरी के साथ Vivo Y31d ग्राहकों को लंबा बैकअप देने वाला स्मार्टफोन बन सकता है। इसके साथ ही यह फोन IP69+ डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंस, SGS 5-Star Premium Standard सर्टिफिकेशन और MIL-STD 810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी स्टैंडर्ड के साथ आएगा। जिससे यह मजबूत और टिकाऊ डिवाइस साबित हो सकता है।
सॉफ्टवेयर की बात करें तो Vivo Y31d को OriginOS 6 के साथ पेश किया जाएगा। कंपनी का दावा है कि यह स्मार्टफोन लॉन्ग-लास्टिंग और ड्यूरेबल अनुभव प्रदान करेगा। यानी यह उन यूजर्स को पसंद आ सकता है जो रफ यूज या आउटडोर कंडीशंस में ज्यादा उपयोग करते हैं।
चार्जिंग और परफॉरमेंस से जुड़ी जानकारियों की बात करें तो Eurofins डेटाबेस के मुताबिक Vivo Y31d में 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार इस स्मार्टफोन को Snapdragon 685 SoC के साथ एंट्री मिल सकती है। जो डेली यूज और सामान्य मल्टीटास्किंग के लिए अच्छा साबित हो सकता है।
फिलहाल Vivo ने Vivo Y31d की सटीक लॉन्च डेट सामने नहीं आई है, लेकिन आने वाले दिनों में इसके स्पेसिफिकेशंस और लॉन्च से जुड़ी और जानकारियां शेयर की जा सकती हैं। हालांकि इसकी बड़ी बैटरी, मजबूत बिल्ड और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट जैसे फीचर्स इसे कम कीमत में बढ़िया विकल्प बना सकते हैं। अगर आप भी नए साल में किफायती कीमत पर नया डिवाइस देख रहे हैं तो इसके लिए रुक सकते हैं। यह उन यूजर्स के लिए सही चॉइस हो सकता है जो परफॉरमेंस से ज्यादा लंबा बैकअप और मजबूती चाहते हैं। हम आगे भी इसे लेकर अपडेट मिलने पर नए पोस्ट में जानकारी देंगे। हमारे साथ बने रहें।