Vivo Y36 हुआ ग्लोबली लॉन्च, देखें फुल स्पेसिफिकेशंस

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2023/06/Vivo-Y36-launched-globally.jpg
Highlights

91मोबाइल्स ने कुछ ही दिनों पहले Vivo Y36 4G फोन से जुड़ी एक एक्सक्लूसिव खबर पब्लिश की थी, जिसमें लॉन्च से पहले ही इसके इंडिया प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी मिली थी। वहीं आज कंपनी ने अपने नए ‘वाई’ सीरीज़ स्मार्टफोन को ग्लोबल पेश कर दिया है। फोन का प्रोडक्ट पेज कंपनी वेबसाइट पर लाईव कर दिया गया है जहां फोटोज़ सहित फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की फुल जानकारी सामने आ गई है।

Vivo Y36 स्पेसिफिकेशन्स

Vivo Y36 प्राइस

कंपनी ने हालांकि अभी वीवो वाई36 के प्राइस की जानकारी नहीं दी है लेकिन 91मोबाइल्स को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के अनुसार यह मोबाइल फोन इंडिया में 16,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। यह फोन के 8जीबी रैम वेरिएंट का प्राइस होगा। इंडिया में इस फोन की सेल कुछ ही दिनों में शुरू हो जाएगी तथा ICICI Bank, SBI Card, AU Bank, Yes Bank, IDFC Bank और Federal Bank यूजर्स को 1,000 रुपये का कैशबैक भी मिलेगा।