200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आने वाले Vivo Y500 Pro की लॉन्च डेट कंफर्म, गीकबेंच पर हुआ स्पॉट

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/11/vivo-y500-pro-geekbench-specifications.jpg

Vivo ने अपने लेटेस्ट Y-सीरीज स्मार्टफोन Vivo Y500 Pro की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। कंपनी ने आधिकारिक पोस्टर के जरिए बताया है कि यह फोन चीन में 10 नवंबर को लॉन्च होगा। खास बात यह है कि यह डिवाइस अब तक का सबसे पावरफुल Y-सीरीज हो सकता है। इसमें शानदार 200MP Samsung HP5 कैमरा और 7,000mAh की बड़ी बैटरी मिलने वाली है। यह लॉन्च से पहले गीकबेंच पर भी देखा गया है। आइए, आगे तमाम जानकारी विस्तार से जानते हैं।

गीकबेंच लिस्टिंग के अनुसार आगामी वीवो फोन को मॉडल नंबर V2516A के साथ स्पॉट हुआ है। इस प्लेटफार्म के मुताबिक यह डिवाइस MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट से लैस हो सकता है। यह ऑक्टा-कोर प्रोसेसर चार 2.0GHz और चार 2.6GHz कोर के साथ आता है। जबकि ग्राफिक्स के लिए इसमें Mali-G615 MC2 GPU लगाया जा सकता है। यानी आगामी Vivo Y500 Pro मिड-रेंज सेगमेंट में फ्लैगशिप परफॉरमेंस प्रदान कर सकता है।

गीकबेंच के अनुसार फोन में 12GB RAM मिलने की बात सामने आई है। यह आउट-ऑफ-द-बॉक्स Android 16 पर काम कर सकता है। इसके साथ कंपनी का नया OriginOS 6 इंटरफेस दिया जा सकता है। यह Y-सीरीज में पहला वीवो स्मार्टफोन हो सकता है जो OriginOS 6 के साथ लॉन्च होगा। जिसे आमतौर पर कंपनी अपने फ्लैगशिप डिवाइस में लेकर आती है।

स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो ब्रांड ने कंफर्म किया है कि Vivo Y500 Pro में 6.67 इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले मिलेगा। जो फ्लैगशिप-क्वालिटी विजुअल एक्सपीरियंस प्रदान कर सकता है। कंपनी के अनुसार फोन 120fps HD MOBA गेमिंग को भी सपोर्ट कर सकता है। जो गेमर्स के लिए अच्छा साबित हो सकता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 200MP Samsung HP5 सेंसर के साथ OIS तकनीक की सुविधा मिलेगी। जिससे लो-लाइट फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी का अनुभव और बेहतर हो सकता है।

पावर बैकअप की बात करें तो Vivo Y500 Pro में 7,000mAh की बैटरी दी जाएगी जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। इस बड़ी बैटरी के बावजूद कंपनी डिजाइन पतला दे रही है। डिवाइस में IP68/69 रेटिंग के साथ anti-glare साटन फिनिश ग्लास बैक दिया जाएगा। जिससे इसका लुक प्रीमियम मिलेगा।

आगामी Vivo Y500 Pro उन यूजर्स के लिए हो सकता है जो कैमरा, बैटरी और गेमिंग तीनों में शानदार अनुभव चाहते हैं। यह फोन लॉन्च के बाद मिड-रेंज में Redmi Note 14 Pro+, iQOO Z10 और Realme GT 7 जैसे मोबाइल्स से मुकाबला कर सकता है।

यदि आप मिड बजट में ऐसा फोन ढूंढ रहे हैं जो कैमरा क्वालिटी, बैटरी और परफॉरमेंस शानदार दे तो Vivo Y500 Pro बेहतरीन विकल्प बन सकता है। आप इसका इंतजार कर सकते हैं। हम आपको लॉन्च के दिन इसकी फुल डिटेल्स देंगे। हमारे साथ बने रहें।