Vivo Y50c के स्पेसिफिकेशंस और डिजाइन की जानकारी आई सामने, जल्द हो सकता है लॉन्च

Join Us icon

Vivo का नया वाई-सीरीज स्मार्टफोन Vivo Y50c जल्द ही मार्केट में सस्ते फोन के विकल्प के रूप में आ सकता है। हालांकि ब्रांड ने अभी ऐलान नहीं किया है, लेकिन इसे Google Play Console डेटाबेस में देखा गया है। इस नई लिस्टिंग से फोन के कुछ अहम स्पेसिफिकेशंस और फ्रंट डिस्प्ले रेंडर की तस्वीर सामने आ गई है। जिससे इसके डिजाइन और फीचर्स का अंदाजा लगाया जा सकता है। आइए, आगे आपको मोबाइल से जुड़ा अपडेट विस्तार से जानते हैं।

लिस्टिंग की जानकारी के अनुसार Vivo Y50c का मॉडल नंबर ‘V2443A’ सामने आया है। जबकि ये पहले गूगल प्ले सपोर्टेड डिवाइस लिस्ट में ‘V2443BA’ मॉडल नंबर के साथ सामने आ चुका है। लेटेस्ट लिस्टिंग में दिखाए गए वैरियंट में 8GB RAM मिलने की जानकारी दी गई है। फोन को MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर (MT6835, 2.20GHz, octa-core) और ARM Mali G57 GPU होने की बात सामने आई है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो डिवाइस Android 15 OS पर रन कर सकता है। वहीं, डिस्प्ले में 720 x 1600 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 320 xhdpi स्क्रीन डेंसिटी हो सकती है।

जो इमेज सामने आई है इसके अनुसार डिजाइन के लिहाज फोन को फ्लैट डिस्प्ले, पतले बेजल्स और मोटे चिन के साथ लाया जा सकता है। फ्रंट कैमरे के लिए इसमें वॉटर-ड्रॉप नॉच दखने को मिला है। जिसे आप इमेज में देख सकते हैं। डिवाइस के राइट साइड पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन मौजूद हैं। कुल मिलाकर देखा जाए तो लगता है कि आगामी Vivo Y50c को बजट स्मार्टफोन के तौर पर उतारा जा सकता है।

बता दें कि अब तक कंपनी ने चीन में पहले ही Vivo Y50 5G, Y50m 5G और G3 5G स्मार्टफोंस पेश किए हैं। वहीं, आने वाले समय में Vivo Y37t, Y50i और Y50c जैसे मॉडल्स आ सकते हैं। इन सभी मॉडल्स में खूबियां काफी हद तक मिलती-जुलती हो सकती हैं। जबकि यह फोंस नाम, स्टोरेज वैरियंट और मार्केट अवेलेबिलिटी के हिसाब अलग हो सकते हैं।

अपकमिंग Vivo Y50c का मुकाबला बाजार में मौजूद बजट में मिलने वाले Redmi 13C 5G और iQOO Z10 Lite जैसे फोंस से हो सकता है। हालांकि, Y50c की असली क्षमता और मार्केट पोजिशनिंग का अंदाजा तभी हो पाएगा जब कंपनी इसके ऑफिशियल प्राइस और स्पेसिफिकेशंस की घोषणा करेगी। जिसके लिए हमे इंतजार करना होगा।

संभावना है कि Vivo Y50c को कंपनी जल्द ही कम दाम में उतार सकती है। यह चीन में आ सकता है। इसकी कीमत 15,000 रुपये से कम हो सकती है। यदि आप चीन में हैं और बेसिक उपयोग वाला डिवाइस देख रहे हैं तो Y50c अच्छा विकल्प हो सकता है, लेकिन यदि आपको हाई-परफॉर्मेंस चाहिए तो अन्य विकल्प देखे जा सकते हैं।

No posts to display

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here