8,000mAh बैटरी वाला Vivo Y600i 5G चीन में लॉन्च, Snapdragon 4 Gen 2 और IP69 रेटिंग के साथ जानें कीमत

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/09/vivo-y600i-launched-china-8000mah-battery-price-specifications.jpg

Vivo ने चीन में अपनी Y-सीरीज का विस्तार करते हुए नया स्मार्टफोन Vivo Y600i लॉन्च कर दिया है। यह फोन बड़ी 8,000mAh बैटरी, 120Hz रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले और मजबूत बिल्ड के साथ पेश किया गया है। इसमें Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर, 50MP कैमरा और IP68/IP69 रेटिंग जैसे कई फीचर्स मिलते हैं। आइए, आगे वीवो Y600i 5G की कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में डिटेल्स जानते हैं।

Vivo Y600i के स्पेसिफिकेशंस

Vivo Y600i में 6.87 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है। इस पर 1592 × 720 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस HBM मोड में 1,300 निट्स तक मिलेगी। फोन में DC डिमिंग और TUV Rheinland सर्टिफिकेशन भी दिया गया है। जो सॉफ्टवेयर लेवल पर लो ब्लू-लाइट प्रोटेक्शन प्रदान करता है।

परफॉरमेंस के लिए Vivo Y600i स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है। इसे 6GB LPDDR4X रैम और 256GB UFS 2.2 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। स्टोरेज को मेमोरी कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया भी जा सकता है। वहीं, Vivo की Memory Fusion तकनीक के जरिए रैम में 12GB तक वर्चुअल एक्सपेंशन का विकल्प मिलता है।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो Vivo Y600i फोन OriginOS 6 आधारित Android 16 पर काम करता है। इसमें AI पावर्ड एंटी-फ्रॉड प्रोटेक्शन भी दिया गया है। जो स्कैम कॉल की पहचान करने में मदद करता है।

Vivo Y600i की बड़ी खासियत इसकी 8,000mAh की बैटरी है। यह 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और वायर्ड रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी के लैब टेस्ट के अनुसार, 1,500 चार्जिंग साइकल के बाद बैटरी कम से कम 80 प्रतिशत क्षमता बनाए रख सकती है।

वीवो का दावा है कि Vivo Y600i फोन एक बार फुल चार्ज करने पर 25 घंटे तक शॉर्ट वीडियो प्लेबैक और 16 घंटे तक लगातार नेविगेशन का सपोर्ट दे सकता है। हालांकि, रियल बैटरी बैकअप उपयोग और अन्य कंडीशन के हिसाब से अलग हो सकता है।

फोटोग्राफी के लिए Vivo Y600i फोन के रियर पैनल पर 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसमें f/1.8 अपर्चर और ऑटोफोकस सपोर्ट मिलता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 8MP कैमरा मौजूद है।

अन्य फीचर्स के रूप में Vivo Y600i में साइड-माउंटेड कैपेसिटिव फिंगरप्रिंट सेंसर, Bluetooth 5.1, डुअल-सिम 5G, USB Type-C पोर्ट और IR ब्लास्टर जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसमें IP68 और IP69 रेटिंग के साथ SGS फाइव-स्टार ड्रॉप-रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन दिया गया है। ये फीचर्स फोन को धूल, पानी और गिरने से सुरक्षा देते हैं।

Vivo Y600i की कीमत

Vivo Y600i को चीन में 6GB रैम + 256GB स्टोरेज वाले वैरियंट में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 1,999 युआन यानी इंडियन करेंसी के अनुसार लगभग 28,573 रुपये है। फोन की सेल चीन में 30 सितंबर से शुरू होगी। कलर्स के मामले में यह Stardust, Sky Blue और Midnight Black में बिकेगा।

Vivo Y600i को फिलहाल चीन में लॉन्च किया गया है और इसकी सेल 30 सितंबर से शुरू होगी। कंपनी ने फिलहाल ग्लोबल लॉन्च की जानकारी नहीं दी है। इसके स्पेसिफिकेशंस इसे मिड रेंज में अच्छा विकल्प बना रहे हैं। यदि आप चीन में हैं और बड़ी बैटरी वाला डिवाइस ढूढ़ रहे हैं तो इसे चुना जा सकता है। 91मोबाइल्स के साथ हर टेक अपडेट के लिए बने रहें।