गूगल प्ले सपोर्ट डिवाइस लिस्ट में दिखे Vivo Y78 5G और V29 Lite 5G फोन, जल्द हो सकते हैं लॉन्च

वीवो ने कुछ समय पहले भारत में वीवो वी27 सीरीज के स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। वहीं, अब ऐसा लग रहा है कि कंपनी वी29 सीरीज को लेकर तैयार है। दरअसल, 91मोबाइल्स ने वी29 लाइट 5जी को गूगल सपोर्टेड डिवाइसेज की लिस्ट पर स्पॉट किया है, जिससे पता चलता है कि डिवाइस (या पूरी सीरीज) की लॉन्चिंग जल्द ही हो सकती है। इतना ही नहीं इस फोन के साथ Vivo Y78 5G नाम के नए फोन को देखा गया है। हालांकि, दोनों फोन एक ही मॉडल नंबर के साथ लिस्ट हैं।
Vivo V29 Lite 5G की सर्टिफिकेशन्स डिटेल
नीचे दिए गए स्क्रीनशॉट में देखा जा सकता है, वीवो वी29 लाइट 5जी (मॉडल नंबर वीवो वी2244 के साथ) को हाल ही में गूगल सपोर्टेड डिवाइसेज की लिस्ट में देखा गया था जो संकेत देता है कि इसका लॉन्च जल्द ही हो सकता है। इसके अलावा Vivo V29 Lite 5G के साथ, Vivo Y78 5G को भी स्पॉट किया गया था, जिसका मॉडल नंबर भी यही है।
इसलिए, जैसा कि हमने पहले उल्लेख किया है, इस बात की संभावना अधिक है कि वीवो कुछ क्षेत्रों (भारत सहित) में वीवो वाई78 5जी पेश करेगा और अन्य क्षेत्रों में वीवो वी29 लाइट 5जी के नाम से सेम ही डिवाइस को उतारेगा। यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है क्योंकि रूप में नहीं हाल ही में स्मार्टफोन की रीब्रांडिंग और नाम बदलना एक आम चलन बन गया है।
अफसोस की बात है कि अभी हमारे पास वीवो वी29 लाइट 5जी की स्पेसिफिकेशन्स के बारे में कोई जानकारी नहीं है। लेकिन, हम उम्मीद कर सकते हैं कि कंपनी इस नई सीरीज के फोन में डिजाइन और फोटोग्राफी/वीडियोग्राफी पर बहुत आधिक ध्यान देगी।
कब लॉन्च होंगे फोन
इसके अलावा अक्सर देखा गया है कि Google सपोर्टेड लिस्ट में आने के बाद डिवाइस गूगल प्ले कंसोल में लिस्ट हो जाते हैं, जहां फोन्स की स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी मिल जाती है। इसके अलावा उम्मीद की जा रही है कि इस साल के आखिर तक फोन्स को पेश कर दिया जाएगा। हालांकि, ऑफिशियल अपडेट से पहले कुछ भी कहना सही नहीं होगा।