Vi 30 दिन वाले कॉलिंग, OTT और डेटा रिचार्ज प्लान्स, जानें प्लान बेनिफिट्स की डिटेल

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/04/vodafone-idea-30-days-recharge-plan-validity-data-benefits.jpg

वोडाफोन-आइडिया (Vodafone Idea (Vi)) अपने यूजर्स के लिए ऐसे प्रीपेड और ऐड-ऑन प्लान्स ऑफर करता है, जो सिर्फ डेटा तक सीमित नहीं हैं, बल्कि OTT एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स स्ट्रीमिंग और एक्स्ट्रा बेनिफिट्स का पूरा पैकेज देते हैं। कुछ प्लान्स खासतौर पर क्रिकेट और OTT लवर्स के लिए हैं, जबकि कुछ कॉलिंग और डेटा के बैलेंस के साथ आते हैं। हमने यहां पर वोडाफोन-आइडिया के 30 दिनों वाले कॉलिंग, ओटीटी और डेटा रिचार्ज प्लान की लिस्ट तैयार की है, जिससे आपको अपनी जरूरत के हिसाब से सही प्लान चुनने में मदद मिल सकती है।

Vodafone Idea के 30 दिन वाले रिचार्ज प्लान की लिस्ट (2026)

प्लान कीमत फायदे
₹101 क्रिकेट पैक ₹101 5GB डेटा (30 दिन), JioHotstar Mobile (28 दिन), सिर्फ ऐड-ऑन
₹154 OTT पैक ₹154 2GB डेटा, 1 महीना, 19 OTT ऐप्स + 350+ TV चैनल्स (Vi Movies & TV Lite), ऐड-ऑन
₹201 डेटा + इंश्योरेंस ₹201 10GB डेटा (30 दिन), ₹25,000 तक इंश्योरेंस (180 दिन), ऐड-ऑन
₹202 OTT Pro पैक ₹202 5GB डेटा, 1 महीना, 17 OTT ऐप्स + 350+ TV चैनल्स (Mobile + TV), ऐड-ऑन
₹208 डेटा टॉप-अप ₹208 1.5GB/दिन (30 दिन), सिर्फ डेटा ऐड-ऑन
₹218 कॉलिंग + डेटा ₹218 3GB डेटा, 1 महीना, अनलिमिटेड कॉलिंग + 300 SMS
₹248 OTT प्लान ₹248 6GB डेटा, 1 महीना, 20 OTT ऐप्स + 350+ TV चैनल्स (Mobile + TV), ऐड-ऑन
₹251 डेटा + इंश्योरेंस ₹251 10GB डेटा (30 दिन), ₹25,000 तक इंश्योरेंस (365 दिन), ऐड-ऑन
₹345 कॉलिंग + डेटा ₹345 25GB डेटा, 30 दिन, अनलिमिटेड कॉलिंग + 100 SMS/दिन
₹379 फुल प्लान ₹379 2GB/दिन, 1 महीना, अनलिमिटेड कॉलिंग + 100 SMS/दिन + Vi Movies & TV + एक्स्ट्रा बेनिफिट्स

Vi ₹101 क्रिकेट पैक

वोडाफोन- आइडिया का ₹101 वाला Cricket Pack उन यूजर्स के लिए है जो कम खर्च में लाइव स्पोर्ट्स, खासकर क्रिकेट देखना चाहते हैं। इस प्लान में आपको 5GB डेटा 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ मिलता है, जिससे आप मैच स्ट्रीमिंग और बेसिक इंटरनेट यूज कर सकते हैं। इसका सबसे बड़ा आकर्षण है JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन, जो 28 दिनों के लिए मिलता है। इससे आप लाइव मैच, स्पोर्ट्स कंटेंट और एंटरटेनमेंट का मजा ले सकते हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि इस प्लान में कोई सर्विस वैलिडिटी नहीं मिलती, यानी यह सिर्फ एक ऐड-ऑन डेटा पैक है। अगर आप पहले से किसी एक्टिव प्लान का इस्तेमाल कर रहे हैं और सिर्फ क्रिकेट देखने के लिए एक्स्ट्रा डेटा और OTT एक्सेस चाहते हैं, तो यह प्लान एक किफायती और सही विकल्प है।

Vi ₹154 OTT पैक

वोडाफोन आइडिया ₹154 प्लान में यूजर को कम कीमत में ज्यादा OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस मिलता है। इसमें आपको 2GB डेटा 1 महीने की वैलिडिटी के साथ मिलता है, लेकिन इसकी असली ताकत इसके OTT बेनिफिट्स में है। इस प्लान के साथ आपको ZEE5, SonyLIV, Lionsgate Play, FanCode, MX Player, Chaupal, ManoramaMAX, PlayFlix और कई अन्य प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस मिलता है। कुल मिलाकर यह प्लान 19 OTT ऐप्स और 350+ लाइव TV चैनल्स का एक्सेस देता है, जो Vi Movies & TV Lite के जरिए उपलब्ध होता है। हालांकि इसमें आउटगोइंग SMS की सुविधा नहीं है और यह भी एक ऐड-ऑन प्लान है, यानी इसमें सर्विस वैलिडिटी शामिल नहीं है। यह प्लान उन यूजर्स के लिए परफेक्ट है जो कम डेटा में ज्यादा एंटरटेनमेंट चाहते हैं।

Vi ₹201 डेटा-इंश्योरेंस प्लान

वोडाफोन-आइडिया का ₹201 प्लान में 10GB डेटा 30 दिनों के लिए मिलता है, लेकिन इंश्योरेंस कवर 180 दिनों के लिए होता है। इसमें भी ₹25,000 तक का हैंडसेट कवर मिलता है। यह प्लान उन यूजर्स के लिए सही है जो कम कीमत में इंश्योरेंस का फायदा लेना चाहते हैं, लेकिन लंबी अवधि का कवर जरूरी नहीं है। इसमें भी कोई सर्विस वैलिडिटी नहीं है, इसलिए यह एक ऐड-ऑन प्लान है।

Vi ₹202 OTT Pro एंटरटेनमेंट पैक

वीआई का ₹202 प्लान ₹154 प्लान का अपग्रेडेड वर्जन है, जिसमें ज्यादा डेटा और बेहतर OTT एक्सेस मिलता है। इसमें आपको 5GB डेटा 1 महीने के लिए मिलता है। इस प्लान की खास बात यह है कि इसमें JioHotstar के साथ SonyLIV, Lionsgate Play, FanCode, MX Player और कई अन्य OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस मिलता है। यह प्लान Vi Movies & TV Pro के तहत आता है, जिससे आप मोबाइल के साथ-साथ TV पर भी कंटेंट स्ट्रीम कर सकते हैं। इसके साथ 17 OTT ऐप्स और 350+ लाइव TV चैनल्स का एक्सेस मिलता है, जो इसे एंटरटेनमेंट के लिए बढ़िया विकल्प बनाता है। हालांकि इसमें भी कोई सर्विस वैलिडिटी नहीं मिलती है, इसलिए इसे एक्टिव प्लान के साथ ही इस्तेमाल करना होगा।

Vi ₹208 डेली डेटा टॉप-अप प्लान

वीआई का ₹208 प्लान डेटा टॉप-अप प्लान है, जिसमें आपको 1.5GB/दिन डेटा 30 दिनों के लिए मिलता है। यह प्लान खासतौर पर उन यूजर्स के लिए है जिनका बेस प्लान डेटा जल्दी खत्म हो जाता है और उन्हें रोजाना एक्स्ट्रा डेटा की जरूरत होती है। इस प्लान में कोई कॉलिंग या SMS बेनिफिट नहीं मिलता है और न ही इसमें सर्विस वैलिडिटी होती है। यह सिर्फ एक डेटा ऐड-ऑन है, जिसे आपको अपने मौजूदा प्लान के साथ इस्तेमाल करना होगा।

Vi ₹218 कॉलिंग-डेटा प्लान

वीआई ₹218 प्लान उन यूजर्स के लिए है जो ज्यादा डेटा इस्तेमाल नहीं करते हैं,लेकिन कॉलिंग और बेसिक इंटरनेट चाहते हैं। इस प्लान में 1 महीने की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और कुल 3GB डेटा मिलता है। इसके अलावा, 300 SMS भी दिए जाते हैं, जिससे यह एक सिंपल और बजट फ्रेंडली प्लान बन जाता है। ध्यान देने वाली बात यह है कि डेटा खत्म होने के बाद 50 पैसे/MB के हिसाब से चार्ज लगेगा और SMS लिमिट खत्म होने पर लोकल के लिए ₹1 और STD के लिए ₹1.5 प्रति SMS देना होगा।

Vi ₹248 OTT प्लान

वीआई का ₹248 प्लान खासतौर पर OTT लवर्स के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें 1 महीने की वैलिडिटी के साथ 6GB डेटा मिलता है, लेकिन इसकी असली ताकत इसके OTT बेनिफिट्स में है। इस प्लान के साथ आपको JioHotstar, ZEE5, SonyLIV, Lionsgate Play, FanCode, MX Player, PlayFlix और कई अन्य प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस मिलता है। कुल मिलाकर, यह प्लान 20 OTT ऐप्स और 350+ लाइव TV चैनल्स का एक्सेस देता है, जिसे Vi Movies & TV Plus के जरिए इस्तेमाल किया जा सकता है। यह प्लान मोबाइल और TV दोनों पर कंटेंट देखने की सुविधा देता है, लेकिन इसमें कोई सर्विस वैलिडिटी नहीं है यानी यह एक ऐड-ऑन पैक है और इसे एक्टिव बेस प्लान के साथ ही इस्तेमाल करना होगा।

Vi ₹251 डेटा-हैंडसेट इंश्योरेंस प्लान

वीआई ₹251 प्लान एक यूनिक ऑफर है, जिसमें डेटा के साथ हैंडसेट इंश्योरेंस भी मिलता है। इसमें 10GB डेटा 30 दिनों के लिए दिया जाता है और इसके साथ 365 दिनों के लिए ₹25,000 तक का मोबाइल इंश्योरेंस कवर मिलता है। यह प्लान उन यूजर्स के लिए खास है, जो अपने स्मार्टफोन की सुरक्षा को लेकर चिंतित रहते हैं। अगर फोन खो जाए या डैमेज हो जाए, तो यह इंश्योरेंस काफी मददगार हो सकता है। हालांकि इस प्लान में सर्विस वैलिडिटी शामिल नहीं है, इसलिए इसे एक्टिव प्लान के साथ ही इस्तेमाल करना होगा।

Vi ₹345 कॉलिंग-डेटा प्लान

वीआई का ₹345 प्लान उन यूजर्स के लिए बेहतर है जिन्हें महीने भर के लिए थोड़ा ज्यादा डेटा चाहिए। इसमें 25GB डेटा 30 दिनों के लिए मिलता है, जो वीडियो स्ट्रीमिंग, सोशल मीडिया और ऑनलाइन काम के लिए पर्याप्त है। इसके साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 SMS की सुविधा मिलती है, जिससे यह एक बैलेंस्ड प्लान बन जाता है। यह प्लान उन यूजर्स के लिए सही है, जो न तो बहुत ज्यादा डेटा यूज करते हैं और न ही बहुत कम बल्कि एक मिड-लेवल यूसेज रखते हैं।

Vi ₹379 कॉलिंग-डेटा प्लान

वीआई का ₹379 प्लान एक फुल सर्विस प्रीपेड प्लान है, जिसमें डेटा, कॉलिंग और OTT तीनों का कॉम्बिनेशन मिलता है। इसमें आपको प्रति दिन 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 SMS मिलते हैं, जिसकी वैलिडिटी 1 महीने की होती है। इस प्लान में Vi Movies & TV का एक्सेस मिलता है, जिससे आप बॉलीवुड मूवीज, टीवी शोज, लाइव न्यूज और MX Player जैसे प्लेटफॉर्म्स का कंटेंट देख सकते हैं। इसके अलावा, इसमें Half-Day Unlimited Data (रात 12 बजे से दोपहर 12 बजे तक), Weekend Data Rollover और Data Delight जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। Data Delight के तहत आपको हर महीने 2GB बैकअप डेटा मिलता है, जिसे आप जरूरत पड़ने पर क्लेम कर सकते हैं।

सवाल-जवाब (FAQs)

क्या Vi के OTT प्लान्स में सर्विस वैलिडिटी मिलती है?

नहीं, ज्यादातर OTT प्लान्स जैसे ₹101, ₹154, ₹202, ₹248 आदि ऐड-ऑन पैक होते हैं, जिनमें सर्विस वैलिडिटी शामिल नहीं होती है। इसका मतलब है कि इन प्लान्स को इस्तेमाल करने के लिए आपके पास पहले से एक्टिव बेस प्लान होना जरूरी है। ये प्लान्स केवल डेटा और OTT बेनिफिट्स के लिए होते हैं।

वीआई का कौन-सा Vi प्लान सबसे ज्यादा OTT ऐप्स का एक्सेस देता है?

₹248 OTT प्लान सबसे ज्यादा वैल्यू देता है, क्योंकि इसमें करीब 20 OTT ऐप्स और 350+ लाइव TV चैनल्स का एक्सेस मिलता है। इसमें JioHotstar, ZEE5, SonyLIV, Lionsgate Play जैसे कई प्लेटफॉर्म शामिल हैं और आप इन्हें मोबाइल और TV दोनों पर देख सकते हैं।

क्या Vi प्लान्स में हैंडसेट इंश्योरेंस भी मिलता है?

हां, कुछ खास प्लान्स जैसे ₹201 और ₹251 में हैंडसेट इंश्योरेंस की सुविधा मिलती है। इन प्लान्स में ₹25,000 तक का मोबाइल इंश्योरेंस कवर मिलता है, जो फोन खोने या डैमेज होने की स्थिति में मदद करता है। ₹201 प्लान में 180 दिनों का कवर मिलता है, जबकि ₹251 प्लान में 365 दिनों का।

वीआई का कौन-सा प्लान डेली डेटा यूजर्स के लिए बेहतर है?

अगर आपको रोजाना ज्यादा डेटा चाहिए, तो ₹208 प्लान (1.5GB/दिन) एक अच्छा डेटा टॉप-अप ऑप्शन है। वहीं, अगर आप कॉलिंग और डेटा दोनों चाहते हैं, तो ₹379 प्लान बेहतर है, जिसमें 2GB/दिन डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS मिलते हैं।

क्या Vi के सभी प्लान्स में कॉलिंग और SMS की सुविधा मिलती है?

नहीं, सभी प्लान्स में कॉलिंग और SMS शामिल नहीं होते हैं। OTT और डेटा ऐड-ऑन प्लान्स में सिर्फ डेटा और एंटरटेनमेंट बेनिफिट्स मिलते हैं। कॉलिंग और SMS की सुविधा सिर्फ फुल सर्विस प्लान्स जैसे ₹218, ₹345 और ₹379 में ही मिलती है।