5G ट्रायल में Vi ने Jio-Airtel को छोड़ा बहुत पीछे, टेस्टिंग में मिली 5.92 Gbps की स्पीड

भारत में 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी से पहले, वीआई (वोडाफोन आइडिया) ने देश में अपनी 5जी नेटवर्क क्षमताओं का जोरदार प्रदर्शन किया है। पुणे, महाराष्ट्र में चल रही टेस्टिंग के दौरान कंपनी ने 5.92 Gbps की टॉप 5G स्पीड (5G Speed) हासिल की है। यह वीआई की पिछली टॉप 5जी स्पीड 4जीबीपीएस से ज्यादा और बेहतर है। वहीं, Airtel और Jio की 5G स्पीड की तुलना में Vi काफी आगे निकलता हुआ दिखाई दे रहा है। साथ ही आपको बता दें कि अभी यह टेस्टिंग सिर्फ सिंगल डिवाइस पर हो रही है। इसका मतलब है कि नेटवर्क किसी भी अन्य डिवाइस से पूरी तरह से दूर था और अगर अधिक डिवाइस शामिल हुए तो वीआई 5जी की स्पीड (5G Launch) अलग हो सकती है।
Vi 5G
वीआई का दावा है कि उसने परीक्षण के लिए सरकार द्वारा आवंटित 5जी स्पेक्ट्रम का उपयोग करके रिकॉर्ड स्पीड हासिल की है। यह परीक्षण एरिक्सन मैसिव एमआईएमओ रेडियो, स्टैंडअलोन आर्किटेक्चर के लिए एरिक्सन क्लाउड-नेटिव डुअल-मोड 5जी कोर और एनआर-डीसी (न्यू रेडियो-डुअल कनेक्टिविटी) का उपयोग करते हुए मिड-बैंड और हाई-बैंड (एमएमवेव) 5जी ट्रायल स्पेक्ट्रम के संयोजन पर आयोजित किया गया था।
इस दौरान वीआई के चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर जगबीर सिंह ने कहा, “परीक्षण दर्शाता है कि वीआई लगातार नए 5जी आधारित अनुप्रयोगों के लिए अपने नेटवर्क का परीक्षण और तैयारी कर रहा है जो 5जी की कम विलंबता, विश्वसनीयता और उच्च गति पर निर्भर करेगा।
लेटेस्ट वीडियो
Jio 5G
इसके अलावा हाल ही में 5G ट्रायल के दौरान Jio ने 1.5Gbps से अधिक स्पीड हासिल कर एक पीक यूजर थ्रूपुट हासिल किया। हालांकि, यह वीआई द्वारा हासिल की गई ट्रायल स्पीड से काफी कम है। याद दिला दें कि कुछ समय पहले वोडाफोन आइडिया ने घोषणा की कि उसने सितंबर में अपने ट्रायल के दौरान 3.7 जीबीपीएस की चरम 5 जी डाउनलोड स्पीड हासिल की थी। इसके अलावा Jio का दावा है कि वह डाटा-ड्राइवन 5G नेटवर्क पर काम कर रहा है इससे 5जी नेटवर्क पर डाटा की खपत अधिक होगी इसलिए कंपनी ज्यादा खपत वाले इलाकों और ग्राहकों की पहचान के लिए हीट मैप्स, 3 डी मैप्स और ट्रेसिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रही है।