Vi ने पेश किए 25 रुपये और 55 रुपये के प्लान, जानें डिटेल

Join Us icon
Highlights

  • Vi ने 25 रुपये और 55 रुपये के प्लान को पेश किया है।
  • रिचार्ज को यूज करने के लिए एक्टिव बेस प्लान की जरूरत होगी।
  • दोनों ही प्लान में 3.3जीबी तक डाटा मिलेगा।

वोडाफोन-आइडिया (VI) 5G को लाइव करने से पहले अपने ग्राहकों को नए रिचार्ज का तोहफा दे रही है। कंपनी ने डाटा एड ऑन रिचार्ज की लिस्ट में दो नए प्लान एड कर हैं। कंपनी की ओर से पेश किए गए यह रिचार्ज प्लान बेहद ही सस्ते हैं, जिससे जियो को परेशानी हो सकती है। कंपनी ने 25 रुपये और 55 रुपये के दो नए रिचार्ज प्लान नए साल से पहले पेश कर दिए हैं। इन दोनों ही प्लान में ग्राहकों को 4G डाटा मिलेगा। आइए आगे जानते हैं दोनों ही प्लान में मिलने वाले लाभ के बारे में सबकुछ।

Vi के दो डाटा प्लान

  1. Vi Rs 25 Data Plan: वोडाफोन के प्रीपेड यूजर्स को 25 रुपये के प्लान में 1 दिन के लिए 1.1जीबी डाटा दिया जा रहा है। साथ ही रिचार्ज में 7 दिन के लिए ऐड फ्री म्यूजिक का एक्सपीरियंस का लाभ मिलेगा। इसके अलावा प्लान में किसी भी प्रकार का बेनिफिट नहीं मिलेगा।
  2. Vi Rs 55 Plan: वोडाफोन के दूसरे प्लान की बात करें तो इसकी कीमत 55 रूपये है। वहीं, इस रिचार्ज में ग्राहकों को आपको 3.3 जीबी डाटा मिलता है, जिसकी वैलिडिटी 7 दिन की है। इसके अलावा इस प्लान के साथ यूजर्स को 1 महीने के लिए ऐड फ्री म्यूजिक का एक्सपीरियंस मिलेगा। इसे भी पढ़ें: Vodafone Idea यूजर्स को लगा तगड़ा झटका, कंपनी ने चुपचाप बंद किए ये Plans

नोट: ध्यान रहे दोनों ही प्लान को यूज करने के लिए आपको एक एक्टिव बेस प्लान की जरूरत होगी। यानी आप इन्हें एडीशनल डाटा वाउचर की तरह यूज कर सकते हैं।

कॉलिंग और SMS का नहीं मिलेगा लाभ

इन दोनों ही प्लान में आपको सिर्फ डाटा मिलेगा। इसका मतलब रिचार्ज में यूजर्स को कॉलिंग और एसएमएस का लाभ नहीं मिलेगा। वहीं, Vi 5G लाइव न होने के कारण ग्राहक अभी इन प्लान्स में सिर्फ आप हाई स्पीड 4G डाटा का इस्तेमाल कर पाएंगे। इसे भी पढ़ें: Vodafone idea लाया 2 गजब Plans! 12 महीने मिलेगा अनलिमिटेड डाटा और कॉलिंग

बता दें कि कंपनी ने हाल ही में कुछ दिन पहले 75 रुपये वाले डाटा प्लान को पेश किया था। इस प्लान में ग्राहकों को कुल 6GB डाटा के साथ 7 दिन की वैधता मिलती है। वहीं, डाटा वाउचर होने के कारण प्लान में कॉलिंग और एसएमएस का लाभ नहीं मिलता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here