Vi का सबसे सस्ता 5G रिचार्ज प्लान, जानें फुल डिटेल

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/03/Vi-5G.jpg

वोडाफोन आइडिया (Vi) ने हाल ही में अपने ग्राहकों के लिए 5G सेवाएं शुरू की हैं। वैसे तो अभी Vi 5G सर्विस को सिर्फ मुंबई में ही लाइव किया गया है लेकिन, कंपनी का कहना है कि जल्द ही अपनी 5जी सर्विस का विस्तार दूसरे राज्यों में भी करेगी। हालांकि, कंपनी की 5G सर्विस भले ही अभी एक राज्य में लाइव की गई हो लेकिन, Vi ने अपनी 5G प्लान्स की घोषणा कर दी है और इस आर्टिकल में हम आपको वीआई के सबसे सस्ते 5जी प्लान के बारे में डिटेल में जानकारी देने वाले हैं। आइए जानते हैं…

Vi का सबसे सस्ता 5जी प्लान

आपको बता दें कि टेलीकॉम कंपनी ने घोषणा की थी कि जो यूजर्स 299 रुपये या उससे अधिक का कोई भी रिचार्ज प्लान लेते हैं, उन्हें Vi की ओर से अनलिमिटेड 5G सुविधा मिलेगी। यानी 299 रुपये वाला रिचार्ज ही कंपनी का सबसे सस्ता 5G प्लान है। इसके अलावा Vi का 5G रोलआउट स्टेप बए स्टेप में किया जाएगा।

अप्रैल में कंपनी ने अपने 5G नेटवर्क को कर्नाटक, पंजाब, बिहार और दिल्ली के और भी इलाकों में विस्तार करने का फैसला किया है। Vi की कैपेक्स योजना में सिर्फ 5G ही नहीं, बल्कि 4G नेटवर्क का भी आक्रामक विस्तार शामिल है, ताकि वे यूजर्स भी सेवा का लाभ ले सकें जो अभी भी 4G स्मार्टफोन इस्तेमाल कर रहे हैं।

वोडाफोन आइडिया का ₹299 वाला 5G प्लान डिटेल

वोडाफोन आइडिया का ₹299 वाले 5G प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ रोजाना 100 SMS और प्रतिदिन 1GB डाटा मिलता है। वहीं, इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डाटा भी मिलता है, लेकिन यह सच में अनलिमिटेड नहीं है। ऐसा हम इसलिए बोल रहे हैं क्योंकि हर 30 दिनों के लिए इसकी डाटा सीमा 300GB रखी गई है।

दुर्भाग्यवश, अब इस प्लान में पहले मिलने वाला Vi Hero Unlimited बेनिफिट शामिल नहीं है। इस प्लान के साथ न तो कोई OTT (ओवर-द-टॉप) सब्सक्रिप्शन मिलता है और न ही Vi Hero Unlimited फायदे। मतलब, अब ये प्लान सिर्फ बेसिक सुविधाओं तक ही सीमित रह गया है।