
Vodafone Idea (Vi) ने भारत में अपने प्रीपेड पोर्टफोलियो को विस्तार दिया है। इसमें दो नए प्लान लॉन्च हुए हैं, जो खास तौर पर 5G उपयोग करने वालों के लिए लाए गए हैं। बता दें कि कंपनी ने 1,050 रुपये और 2,180 रुपये की कीमत वाले ये प्लान फिलहाल चेन्नई सर्कल में लाइव किए हैं। इन प्लांस की सबसे बड़ी खासियत अनलिमिटेड 5G डेटा है। आइए, आगे फुल प्लान डिटेल्स जानते हैं।
1,050 वाले प्लान की बात करें तो इसमें यूजर्स को कुल 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में 4G और 5G दोनों नेटवर्क का सपोर्ट दिया गया है, लेकिन 5G डेटा पूरी तरह अनलिमिटेड नहीं है। इसमें हर 28 दिन के साइकिल में 300GB की FUP लिमिट लागू है, यानी एक महीने में 300GB तक ही हाई-स्पीड 5G डेटा मिलेगा। इसके अलावा ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, VoNR (Voice over New Radio) सपोर्ट और रोज 100 SMS भी मिलेंगे।

यदि 2,180 रुपये वाले प्लान की बात करें तो यह लंबी वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें यूजर्स को पूरे 180 दिनों तक 4G और 5G सर्विस का फायदा मिलेगा। हालांकि इसमें भी 5G डेटा पर वही 300GB प्रति 28 दिन की लिमिट लागू है। इस प्लान में भी अनलिमिटेड कॉलिंग, VoNR और रोजाना 100 SMS की सुविधा दी जा रही है।
ऊपर बताए गए इन दोनों प्लांस में किसी भी तरह के अतिरिक्त बेनिफिट्स शामिल नहीं किए गए हैं। यानी इसमें OTT सब्सक्रिप्शन, AI सर्विस या कोई अन्य प्रीमियम एक्स्ट्रा नहीं मिलता है। जो आजकल कई टेलीकॉम कंपनियां अपने प्लांस में दे रही हैं। इसी वजह से इनकी कीमत के हिसाब से वैल्यू थोड़ी कम लग सकती है, खासकर उन ग्राहकों के लिए जो एंटरटेनमेंट या अतिरिक्त सेवाओं की तलाश कर रहे हैं।
आखिर में फिर से बताते चलें कि फिलहाल ये दोनों प्लांस सिर्फ चेन्नई में उपलब्ध हैं, लेकिन आने वाले समय में कंपनी इन्हें अन्य सर्कल्स में भी रोलआउट कर सकती है। Vi के ये नए प्लान उन यूजर्स के लिए बेहतर साबित हो सकते हैं जो लंबी वैलिडिटी और ज्यादा डेटा उपयोग करते हैं, लेकिन अगर आप OTT या अन्य अतिरिक्त फायदे चाहते हैं तो अन्य विकल्प भी देख सकते हैं। उम्मीद है यह जानकारी आपके काम आएगी। ऐसी ही और खबरों के लिए 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।










