Vu ने लॉन्च किए 85 और 100 इंच के Ultra Large QLED TV, जानें कीमत और फीचर्स की डिटेल्स

Vu ने भारत में अपने नए Ultra Large QLED TV लॉन्च किए हैं। कंपनी ने इन्हें होम प्रोजेक्टर के विकल्प के तौर पर बाजार में उतारा है। नई रेंज में 85 इंच और 100 इंच के दो स्क्रीन साइज शामिल हैं। दोनों टीवी में 4K QLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 144Hz VRR, Dolby Vision और Dolby Atmos जैसे फीचर्स मिल जाएंगे। यही नहीं इनमें AI-पावर्ड पिक्चर प्रोसेसिंग और रूम एकॉस्टिक्स के हिसाब से साउंड कैलिब्रेशन भी मिलेगा। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
Vu Ultra Large TV की कीमत और उपलब्धता
Vu Ultra Large QLED TV के 85 इंच मॉडल की कीमत 1,50,000 रुपये और 100 इंच मॉडल की कीमत 2,50,000 रुपये रखी गई है। कंपनी के अनुसार, दोनों टीवी 22 सितंबर से Vu रिटेल नेटवर्क के जरिए मिलेंगे।
Vu Ultra Large TV के स्पेसिफिकेशंस
डिजाइन की बात करें तो Vu अल्ट्रा लार्ज टीवी में बेजल-लेस डिजाइन और सिल्वर-ग्रे फिनिश है। इसे दीवार पर माउंट करने के अलावा टेबलटॉप पर भी रखा जा सकता है।
दोनों मॉडल्स में 4K UHD (3840 × 2160 पिक्सल) प्रीमियम QLED डायरेक्ट-लिट पैनल दिया गया है। डिस्प्ले की टिपिकल ब्राइटनेस 500 निट्स है और यह 94% DCI-P3 कलर गमट से लैस हैं। HDR कंटेंट के लिए टीवी में Dolby Vision, HDR10 और HLG का सपोर्ट दिया गया है। स्क्रीन में 120Hz का नेटिव रिफ्रेश रेट मिलेगा। जबकि 240Hz High-Speed Refresh (HSR) का भी सपोर्ट है।
100 इंच मॉडल में एंटी-ग्लेयर मैट पैनल दिया गया है, जो ज्यादा लाइट वाले कमरे में स्क्रीन पर पड़ने वाले रिफ्लेक्शन को कम करने में मदद करेगा। वहीं, 85 इंच मॉडल में ग्लॉसी पैनल मिलता है।
परफॉरमेंस और पिक्चर प्रोसेसिंग के लिए दोनों टीवी में Vu 144Hz Iconium 4K AI प्रोसेसर दिया गया है। इसमें AI Picture, Intelligent Scene Recognition और AI Upscaling जैसे फीचर्स मिलते हैं। टीवी में 3GB RAM और 32GB स्टोरेज भी दी गई है।
Vu ने 100 इंच मॉडल में 108W का 2.1-चैनल VuFX ऑडियो सिस्टम दिया गया है। इसमें दो स्पीकर और एक डेडिकेटेड सबवूफर है। वहीं, 85 इंच मॉडल में 65W का 2.2-चैनल VuFX सिस्टम मिलता है। जिसमें दो स्पीकर और दो वूफर हैं। दोनों मॉडल्स में Dolby Atmos का सपोर्ट दिया गया है।
दोनों टीवी में AI-पावर्ड रूम एकॉस्टिक मैपिंग फीचर दिया गया है। इसके तहत टीवी एक टेस्ट टोन प्ले करता है और रिमोट में मौजूद माइक्रोफोन कमरे में साउंड के पहुंचने के तरीके को कैप्चर करता है। इसके बाद Vu का Iconium 4K AI Processor कमरे की एकॉस्टिक्स के हिसाब से स्पीकर आउटपुट को एडजस्ट करता है। कंपनी के अनुसार, इस कैलिब्रेशन में कुछ मिनट लगते हैं और इसके लिए किसी स्पेशलिस्ट की जरूरत नहीं पड़ती है।
टीवी में Game Mode और Game Dashboard भी मिलता है। Game Dashboard में क्रॉसहेयर और दूसरे गेमिंग कंट्रोल्स दिए गए हैं। कंपनी का कहना है कि हाई रिफ्रेश रेट, VRR और ALLM जैसे फीचर्स फास्ट एक्शन वाले गेम्स और स्पोर्ट्स कंटेंट को स्मूद दिखाने में मदद करेंगे। स्मार्ट फीचर्स के लिए टीवी Google TV प्लेटफॉर्म पर काम करता है। इसमें स्ट्रीमिंग ऐप्स और पर्सनलाइज्ड कंटेंट रिकमेंडेशन मिलते हैं।
कनेक्टिविटी के लिए Apple AirPlay, Chromecast और Apple HomeKit का सपोर्ट दिया गया है। टीवी के साथ दो ब्लूटूथ वॉइस रिमोट मिलते हैं। इनमें Cricket, Cinema, Picture, Sound और Wi-Fi के लिए डेडिकेटेड हॉटकी दी गई हैं। रिमोट में फार-फील्ड माइक्रोफोन भी है, जिससे हैंड्स-फ्री वॉइस सर्च किया जा सकता है।
नई रेंज उन यूजर्स के लिए है जो घर पर बड़ी स्क्रीन पर फिल्में, क्रिकेट और गेमिंग का अनुभव लेना चाहते हैं। उम्मीद करते हैं यह जानकारी आपके काम आएगी। ऐसी ही और टेक से जुड़े खबरों के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।