OLED TV की लाइफ कम कर रही हैं आपकी ये 4 गलतियां, समय रहते बदल लें आदत

Join Us icon

अगर आपने OLED TV खरीदा है, तो जाहिर है आपने शानदार पिक्चर क्वालिटी, डीप ब्लैक, शानदार कलर्स और सिनेमैटिक एक्सपीरियंस के लिए अच्छी-खासी रकम खर्च की होगी। OLED टीवी आज बाजार में मिलने वाले सबसे प्रीमियम टीवी में गिने जाते हैं और यही वजह है कि हर यूजर चाहता है कि उसका टीवी लंबे समय तक बिना किसी दिक्कत के चलता रहे, लेकिन कई बार हम रोजमर्रा में कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं, जो धीरे-धीरे OLED TV की लाइफ कम करने लगती हैं।

OLED टीवी सामान्य LED टीवी की तुलना में ज्यादा एडवांस होते हैं, लेकिन इन्हें थोड़ी ज्यादा देखभाल की जरूरत भी होती है। अच्छी बात यह है कि कुछ छोटी-छोटी आदतें बदलकर आप अपने टीवी की लाइफ कई साल तक बढ़ा सकते हैं। आमतौर पर OLED TV की उम्र 10 से 20 साल तक मानी जाती है, लेकिन सही इस्तेमाल करने पर यह इससे भी ज्यादा समय तक चल सकता है।

बिना देखे टीवी चालू छोड़ना पड़ सकता है भारी

कई लोग टीवी सिर्फ बैकग्राउंड साउंड के लिए घंटों चालू छोड़ देते हैं। कभी खाना बनाते समय न्यूज सुनने के लिए, कभी म्यूजिक के लिए या फिर कई बार रात में सोते समय टीवी बंद करना भूल जाते हैं। यह आदत OLED TV की लाइफ को तेजी से कम कर सकती है।

दरअसल, टीवी की उम्र उसके इस्तेमाल के घंटों से मापी जाती है। जितनी देर स्क्रीन ऑन रहेगी, उतनी तेजी से पैनल की उम्र घटेगी। OLED डिस्प्ले में हर पिक्सल खुद रोशनी पैदा करता है और लगातार लंबे समय तक ऑन रहने से इन पिक्सल्स पर दबाव बढ़ता है।

How to Turn Off Motion Smoothing on Your Smart TV

क्या करेंः अगर आपको सिर्फ आवाज सुननी है, तो टीवी की जगह Bluetooth स्पीकर या साउंडबार का इस्तेमाल करना बेहतर रहेगा। कई स्ट्रीमिंग ऐप्स मोबाइल या लैपटॉप पर भी चल जाते हैं, इसलिए सिर्फ ऑडियो सुनने के लिए OLED स्क्रीन को घंटों ऑन रखने से बचना चाहिए।

एक ही चैनल या लोगो लगातार देखने से हो सकता है Burn-In

OLED टीवी में सबसे ज्यादा चर्चा जिस समस्या की होती है, वह है Burn-In। यह तब होता है जब स्क्रीन पर कोई एक स्टैटिक इमेज, जैसे न्यूज चैनल का लोगो, गेमिंग मेन्यू या YouTube चैनल का वॉटरमार्क लंबे समय तक दिखाई देता रहता है। धीरे-धीरे उसका हल्का निशान स्क्रीन पर स्थायी रूप से दिखने लगता है। हालांकि नई पीढ़ी के OLED TVs में Burn-In कम करने के लिए कई स्मार्ट फीचर्स दिए जाते हैं, लेकिन फिर भी यह पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। अगर आप घंटों तक एक ही न्यूज चैनल देखते हैं या लंबे समय तक वीडियो गेम खेलते हैं जिसमें साइड मेन्यू लगातार स्क्रीन पर रहता है, तो यह समस्या हो सकती है।

smart tv burn in

क्या करेंः आप इससे बचने के लिए Pixel Shift जैसे फीचर्स ऑन रखें। यह फीचर स्क्रीन के पिक्सल्स को बहुत हल्के तरीके से इधर-उधर शिफ्ट करता रहता है ताकि एक ही जगह पर लगातार दबाव न पड़े। कई टीवी में Pixel Refresher फीचर भी मिलता है, जो पिक्सल्स को रीफ्रेश करता है। हालांकि इसे बार-बार इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। अगर आपको स्क्रीन पर किसी लोगो का हल्का निशान दिखने लगे, तो कुछ समय के लिए उस चैनल या गेम से दूरी बना लेना बेहतर रहेगा। नई OLED टेक्नोलॉजी में Burn-In पहले से कम जरूर हुआ है, लेकिन सावधानी अभी भी जरूरी है।

जरूरत से ज्यादा Brightness रखना नुकसानदायक

जब आप नया टीवी खरीदते हैं, तो उसकी ब्राइटनेस काफी ज्यादा होती है। ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि शोरूम की तेज रोशनी में टीवी ज्यादा आकर्षक दिखाई दे। लेकिन घर में उसी सेटिंग का इस्तेमाल करना OLED TV के लिए सही नहीं माना जाता है। OLED टीवी में ज्यादा ब्राइटनेस का मतलब है ज्यादा गर्मी और ज्यादा पावर लोड। लगातार हाई ब्राइटनेस पर टीवी चलाने से पैनल जल्दी कमजोर हो सकता है और उसकी लाइफ कम हो सकती है।

smart tv settings

क्या करेंः अगर आपका कमरा ज्यादा रोशनी वाला है, तो बेहतर होगा कि दिन में पर्दे इस्तेमाल करें या कमरे की अतिरिक्त लाइट कम रखें। इससे आपको टीवी की ब्राइटनेस जरूरत से ज्यादा बढ़ाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि OLED टीवी को हमेशा कमरे की रोशनी के हिसाब से सेट करना चाहिए। जरूरत पड़ने पर Cinema Mode या Movie Mode जैसे प्रीसेट इस्तेमाल करें, क्योंकि ये आंखों के लिए भी आरामदायक होते हैं और पैनल पर अतिरिक्त दबाव भी नहीं डालते हैं।

ज्यादा गर्मी और नमी भी OLED TV के दुश्मन

कई लोग यह नहीं जानते कि कमरे का तापमान और नमी भी OLED TV की लाइफ पर असर डालते हैं। बहुत ज्यादा गर्मी या Humidity टीवी के अंदर मौजूद इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स को नुकसान पहुंचा सकती है। गर्मी के मौसम में अगर कमरे में एयर सर्कुलेशन सही नहीं है या सर्दियों में हीटर लगातार चल रहा है, तो OLED पैनल पर इसका असर पड़ सकता है। ज्यादा Humidity की वजह से फंगस, धूल और अंदरूनी नमी जैसी समस्याएं भी बढ़ सकती हैं।

Haier C90 and C95 OLED TVs launched in India price specs

क्या करेंः विशेषज्ञों के मुताबिक घर की Humidity 50 प्रतिशत से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। अगर यह 60 प्रतिशत से ऊपर चली जाए, तो यह सिर्फ टीवी ही नहीं बल्कि फर्नीचर और दीवारों के लिए भी नुकसानदायक हो सकती है। अगर आपके इलाके में नमी ज्यादा रहती है, तो Dehumidifier या Air Purifier का इस्तेमाल करना अच्छा विकल्प हो सकता है। इससे कमरे का वातावरण संतुलित रहता है और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस सुरक्षित रहते हैं।

सही देखभाल से OLED TV कई साल तक चलेगा

OLED TVs महंगे जरूर होते हैं, लेकिन सही इस्तेमाल और थोड़ी सावधानी के साथ ये लंबे समय तक शानदार परफॉर्मेंस देते हैं। बिना जरूरत टीवी ऑन न रखना, लगातार स्टैटिक लोगो वाली स्क्रीन से बचना, ब्राइटनेस नियंत्रित रखना और कमरे का तापमान संतुलित बनाए रखना जैसी छोटी आदतें आपके टीवी की उम्र काफी बढ़ा सकती हैं। अगर आप अपने OLED TV का ध्यान रखते हैं, तो यह कई साल तक बेहतरीन पिक्चर क्वालिटी देता रहेगा। यहां तक कि जब आप नया टीवी खरीदेंगे, तब भी पुराने OLED TV को दूसरे कमरे में इस्तेमाल किया जा सकेगा। सही देखभाल ही आपके प्रीमियम निवेश को लंबे समय तक सुरक्षित रख सकती है।

सवाल-जवाब (FAQs)

क्या OLED TV में Burn-In की समस्या हमेशा रहती है?

नई OLED TVs में Burn-In रोकने के लिए Pixel Shift और Screen Refresh जैसी टेक्नोलॉजी दी जाती हैं, जिससे यह समस्या पहले की तुलना में काफी कम हो गई है। हालांकि अगर लंबे समय तक एक ही लोगो, न्यूज चैनल या गेमिंग स्क्रीन लगातार चलती रहे, तो Burn-In होने का खतरा अभी भी बना रहता है।

क्या OLED TV को लंबे समय तक चालू छोड़ना नुकसानदायक है?

हां, बिना इस्तेमाल के टीवी को घंटों चालू छोड़ने से OLED पैनल की लाइफ कम हो सकती है। OLED स्क्रीन के हर पिक्सल पर लगातार लोड पड़ता है, इसलिए जरूरत न होने पर टीवी बंद रखना बेहतर माना जाता है।

OLED TV के लिए कितनी Brightness सही रहती है?

OLED TV को हमेशा कमरे की रोशनी के हिसाब से इस्तेमाल करना चाहिए। बहुत ज्यादा Brightness रखने से पैनल जल्दी खराब हो सकता है और उसकी उम्र कम हो सकती है। Movie Mode या Cinema Mode जैसे सेटिंग्स लंबे समय तक बेहतर और सुरक्षित माने जाते हैं।

क्या कमरे की गर्मी और Humidity भी OLED TV को प्रभावित करती है?

जी हां, ज्यादा गर्मी और नमी OLED TV के अंदर मौजूद इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स को नुकसान पहुंचा सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार कमरे की Humidity 50 प्रतिशत के आसपास रखना बेहतर होता है ताकि टीवी लंबे समय तक सुरक्षित और बेहतर प्रदर्शन दे सके।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here