
ओपो रेनो12 5जी सीरीज भारतीय बाजार में एंट्री ले चुकी है। इसके तहत दो प्रीमियम स्मार्टफोन OPPO Reno 12 5G और OPPO Reno 12 Pro 5G इंडिया में लॉन्च हुए हैं। OPPO AI की ताकत वाले ये मोबाइल फोन स्टाइलिश लुक, एडवांस फीचर्स और पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स से लैस हैं। ओपो रेनो12 और रेनो12 प्रो में क्या समानता है और क्या अंतर है इसकी जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।
OPPO Reno 12 प्राइस
- 8GB RAM + 256GB Storage = 32,999 रुपये
ओपो रेनो 12 5जी फोन की कीमत 32,999 रुपये है। यह मोबाइल 8जीबी रैम पर लॉन्च किया गया है जिसके साथ 256जीबी स्टोरेज मिलती है। रेनो12 को Astro Silver, Sunset Peach और Matte Brown कलर में परचेज किया जा सकेगा।
OPPO Reno 12 Pro प्राइस
- 12GB RAM + 256GB Storage = 36,999 रुपये
- 12GB RAM + 512GB Storage = 40,999 रुपये
ओपो रेनो 12 प्रो 5जी फोन 12जीबी रैम पर लॉन्च हुआ है जिसके 256जीबी स्टोरेज वेरिएंट का रेट 36,999 रुपये है तथा 512जीबी स्टोरेज मॉडल का प्राइस 40,999 रुपये है। इस ओपो मोबाइल को Sunset Gold और Space Brown कलर में खरीदा जा सकेगा।
OPPO Reno 12 इमेज
OPPO Reno 12 Pro इमेज
| OPPO Reno 12 | स्पेसिफिकेशन्स | OPPO Reno 12 Pro |
| 3D Flexible AMOLED with two curved edges | स्क्रीन | Flexible AMOLED with four curved sides |
| Corning Gorilla Glass 7i | डिस्प्ले प्रोटेक्शन | Corning Gorilla Glass Victus 2 |
| MediaTek Dimensity 7300-Energy | प्रोसेसर | MediaTek Dimensity 7300-Energy |
| 8GB RAM + 256GB Storage | मैमोरी | 12GB RAM + 512GB Storage |
| 8GB Expandable RAM | वचुर्अल रैम | 12GB Expandable RAM |
| 50MP OIS Main + 8MP Ultra-wide angle + 2MP Macro | बैक कैमरा | 50MP OIS Main + 50MP Telephoto + 8MP Ultra-wide angle |
| 32MP Selfie | फ्रंट कैमरा | 50MP Selfie |
| 5000mAh Battery | बैटरी | 5000mAh Battery |
| 80W SUPERVOOC | चार्जिंग | 80W SUPERVOOC |
स्क्रीन
समानता
अंतर
कैमरा
समानता
अंतर
मैमोरी
समानता
अंतर
ऑपरेटिंग सिस्टम
ओपो रेनो 12 और रेनो 12 प्रो दोनों स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर लॉन्च किए गए हैं जो ColorOS 14.1 के साथ मिलकर काम करते हैं। इन मोबाइल फोंस को 3 साल की ओएस अपग्रेड के साथ पेश किया है जो इन्हें Android 17 रेडी बनाती है। वहीं साथ ही स्मार्टफोंस में 4 साल की सिक्योरिटी अपडेट भी मिलेगी।
प्रोसेसर
OPPO Reno12 और Reno12 Pro दोनों स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 7300-Energy ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किए गए हैं। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए ये ओपो मोबाइल्स Arm Mali-G615 जीपीयू सपोर्ट करते हैं।
बैटरी
ओपो रेनो 12 और रेनो 12 प्रो स्मार्टफोन पावर बैकअप के लिए 5,000mAh battery सपोर्ट करते हैं। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए कंपनी ने अपने नए दोनों मोबाइल्स को 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस कर बाजार में उतारा है।




















