व्हाट्सऐप ने जारी किए बेहद ही एंडवांस तीन नए फीचर्स, जो है बड़ें इन्ट्रस्टिंग

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2016/11/whatsapp-3.jpg

इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप अपनी सर्विस के साथ ही लगातार अपडेट होते फीचर्स व लुक के लिए भी फेमस है। अब व्हाट्सऐप ने एक और आर्कषक अपडेट जारी किया है जिसमें आईओएस पर व्हाट्सऐप यूज़ करने वाले यूजर्स चैट में फोटो फिल्टर, क्विक रिप्लाई और आॅटो एल्बम जैसे नए व कूल फीचर्स का लुफ्त उठा सकेंगे।

22 जून को भारत में लॉन्च होगा वनप्लस 5

हाल ही में पिन चैट फीचर लाने के बाद फेसबुक अधिकृत व्हाट्सऐप ने आईओएस वर्ज़न में तीन नए फीचर्स शुरू किए हैं। नया फीचर फोटो फिल्टर यूजर्स को ईमेज़, वीडियो अथवा जिफ़ के लिए कुछ नए फिल्टर्स लेकर आया है। इसके जरिये मीडिया शेयर करते समय आप पॉप, कूल, क्रोम, फिल्म और ब्लैक एंड व्हाइट जैसे फिल्टर एप्लाई कर उस फोटो या मीडिया फाईल को और भी आर्कषक बना सकते हैं।

इसी तरह आॅटो एल्बम फी़चर की बात करें तो इसमें अपने कान्टेक्ट को एक साथ कई मीडिया फाईल भेजने पर उसे अपने चैट बॉक्स को स्क्रॉल करके स​भी ईमेज़ को देखना नहीं पड़ेगा। सभी ईमेज़ या वीडियो एल्बम लेआउट की तरह दिखेगी।

सैमसंग ने पेश किए गैलेक्सी जे7 (2017), गैलेक्सी जे5 (2017) और गैलेक्सी जे3 (2017), देखें फुल स्पेसिफिकेशन्स

व्हाट्सऐप के तीसरे नए फीचर का नाम है क्विक रिप्लाई। इस फीचर के बाद यूजर किसी भी मैसेज का रिप्लाई करने के लिए महज़ विंडो को स्वाइप करना होगा और चैट बॉक्स के नीचे मैसेज विज़िबल हो जाएगा। जहां आप चैट का रिप्लाई कर सकते हैं। हां अगर बंदा ज्यादा चेप है, तो इग्नोर करने का आॅप्शन तो आपके पास हमेशा ही होता है।