
Vivo ने चीन में अपने फ्लैगशिप फोन X200 Ultra के साथ नया प्रीमियम टैबलेट Vivo Pad5 Pro भी लॉन्च किया है। यह टैबलेट पहली बार Dimensity 9400 प्रोसेसर के साथ आया है और इसे खास तौर पर हाई-एंड परफॉर्मेंस, स्ट्रीमिंग और प्रोडक्टिविटी को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। यह टैबलेट चीन में लॉन्च हुआ है और इसे चार कलर ऑप्शन में पेश किया गया है, जिनमें एक अल्ट्रा-लाइट वर्जन भी शामिल है।
Vivo Pad5 Pro प्राइस (चीन)
| मॉडल | चाइना लॉन्च प्राइस |
| 8GB RAM + 128GB Storage | 2999 युआन (लगभग ₹35,000) |
| 8GB RAM + 256GB Storage | 3099 युआन (लगभग ₹36,250) |
| 12GB RAM + 256GB Storage | 3399 युआन (लगभग ₹39,760) |
| 12GB RAM + 512GB Storage | 3699 युआन (लगभग ₹43,278) |
| 16GB RAM + 512GB Storage | 3899 युआन (लगभग ₹45,605) |
उपरोक्त वेरिएंट्स के साथ ही कंपनी ने वीवो पैड 5 प्रो Ultra-light Edition भी पेश किया है। इस “फेदर-लाइट” वर्ज़न की थिकनेस केवल 5.96mm और वजन 578 ग्राम है। इसके 12GB+256GB को रेट 3899 युआन (तकरीबन 45,600 रुपये) और 16GB+512GB प्राइस 4399 युआन (तकरीबन 51,450 रुपये) है।
Vivo Pad5 Pro स्पेसिफिकेशन्स
- 13″ 3.1K 144Hz Display
- MediaTek Dimensity 9400
- 16GB RAM + 512GB Storage
- 66W 12,050mAh Battery
- 13MP Back Camera
- 8MP Front Camera
डिस्प्ले
vivo Pad 5 Pro में 13 इंच का बड़ा 3.1K LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसकी रेजोलूशन 3096×2064 पिक्सल है। यह स्क्रीन 144Hz तक की अडैप्टिव रिफ्रेश रेट, 480Hz टच सैंपलिंग रेट, HDR10 और 10-बिट कलर सपोर्ट करती है। इसका 3:2 आस्पेक्ट रेशियो खासतौर पर डॉक्युमेंट एडिटिंग जैसे कामों में बेहतर एक्सपीरियंस देता है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 1200 निट्स तक जाती है, जिससे आउटडोर यूज़ में भी क्लियर विज़िबिलिटी मिलती है।
परफॉर्मेंस
यह दुनिया का पहला टैबलेट है जिसमें MediaTek का नया Dimensity 9400 चिपसेट मिलता है। यह 3nm बेस्ड प्रोसेसर है और इसके साथ Immortalis-G925 GPU दिया गया है। कंपनी के मुताबिक यह टैबलेट 2.9 मिलियन से ज्यादा का AnTuTu स्कोर हासिल करता है। गेमिंग के लिए इसमें थ्री-डायमेंशनल कूलिंग सिस्टम भी मौजूद है, जो लंबे समय तक परफॉर्मेंस को स्टेबल बनाए रखता है।
मेमोरी
vivo Pad5 Pro को 8GB, 12GB और 16GB LPDDR5X रैम ऑप्शन में पेश किया गया है। स्टोरेज के लिए इसमें 128GB (UFS 3.1), 256GB और 512GB (UFS 4.1) के विकल्प मिलते हैं। स्टोरेज टाइप के हिसाब से इसकी रीड-राइट स्पीड भी बेहतर होती है, जिससे फाइल ट्रांसफर और ऐप ओपनिंग काफी फास्ट रहती है।
बैटरी
Pad5 Pro की सबसे खास बात इसकी बड़ी बैटरी है। इसमें 12050mAh की पावरफुल बैटरी मिलती है जो एक बार चार्ज करने पर करीब 16 घंटे तक वीडियो स्ट्रीमिंग चला सकती है। चार्जिंग के लिए इसमें 66W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है, जो इतनी बड़ी बैटरी को भी जल्दी चार्ज करने में सक्षम है।
कैमरा
फोटोग्राफी के लिए इस टैबलेट में 13MP का रियर कैमरा मिलता है जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। वहीं फ्रंट में 8MP का कैमरा दिया गया है जो ऑनलाइन क्लासेज़, मीटिंग्स और वीडियो कॉलिंग के लिए काफी बढ़िया है।
फीचर्स
vivo Pad5 Pro Android 15 बेस्ड OriginOS 5 HD पर रन करता है जो टैबलेट यूज़ के लिए कस्टमाइज़ किया गया है। इसमें पीसी-लेवल ऑफिस टूल्स दिए गए हैं जो प्रोफेशनल यूज़र्स के लिए काफी उपयोगी साबित होंगे। इसके अलावा यह स्टाइलस और Smart Touch Keyboard 5 Pro को भी सपोर्ट करता है, जिससे काम करना और आसान हो जाता है।
कनेक्टिविटी
कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, NFC और USB 3.2 Gen 1 टाइप-C पोर्ट जैसे एडवांस ऑप्शन मिलते हैं। टैबलेट में 8 स्पीकर्स का सेटअप दिया गया है जो ऑडियो एक्सपीरियंस को काफी रिच बनाता है।










