ये रहा दुनिया का सबसे छोटा 4G स्मार्टफोन, ATM कार्ड से भी छोटा है इसका साइज

Join Us icon

चीनी स्मार्टफोन कंपनी Mony ने अपना नए छोटे और हल्के स्मार्टफोन Mony Mint लॉन्च कर दिया है। कंपनी का कहना है कि मॉनी मिंट दुनिया का सबसे छोटा 4G स्मार्टफोन (World smallest 4G smartphone) है। हालांकि, इन दिनों बड़े साइज वाले फोन काफी संख्या में स्मार्टफोन मार्केट में लॉन्च किए जा रहे हैं। लेकिन, अब बाजार में अब इस फोन के आने के बाद ग्राहकों को एक अच्छा ऑप्शन मिलेगा। आइए आगे जानते हैं Mony Mint की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में सबकुछ।

क्या है फोन की कीमत

मॉनी मिंट स्मार्टफोन कीमत 150 डॉलर (करीब 11 हजार रुपए) है। इसे अमेरिकन क्राउडफंडिंग वेबसाइट Indiegogo के जरिए खरीदा जा सकेगा। शुरुआती खरीदारों के लिए ऑफर के तहत यह 100 डॉलर (करीब 7,400 रुपये) में मिल जाएगा। हालांकि, फोन की बिक्री नंवबर 2021 से शुरू होगी। इसे भी पढ़ें: Tokyo Olympics 2020 : Xiaomi भारत के पदक विजेता खिलाड़ियों को गिफ्ट करेगा Mi 11 Ultra

Smallest 4G SmartPhone Mony Mist Apple iPhone 4

स्पेसिफिकेशन्स

अगर बात करें Mony Mist 4G स्मार्टफोन की तो इसका डायमेंशन 89.5 x 45.5 x 11.5एमएम है तथा इस फोन को 16:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है। इस फोन में 480 x 854 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 3 इंच की डिसप्ले दी गई है जो एलसीडी पैनल पर बनी है। प्रोसेसिंग के लिए फोन में मीडियाटेक एमटी6735 चिपसेट मौजूद है।

यह मोबाइल फोन 3 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है जो 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। स्टोरेज को एसडी कार्ड स्लॉट के जरिए 164GB तक बढ़ाया जा सकता है। यह एक डुअल सिम स्मार्टफोन है, जिसमें कुछ ऐप्स पहले से इंस्टॉल हैं।

Smallest 4G SmartPhone Mony Mist Apple iPhone 4

फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेंसर दिया गया है तथा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। यह 4जी फोन डुअल सिम सपोर्ट करता है जिसके साथ वाई-फाई और ब्लूटूथ 4.0 भी मौजूद है। इसे भी पढ़ें: Vaccine लगवाने पर Cash और Car दे रही Amazon, टीका लगाते ही बन जाओगे करोड़पति!

इसी तरह पावर बैकअप के लिए Mony Mist में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ 1,250एमएएच की बैटरी दी गई है। साथ ही यह फोन एंडरॉयड 9 ओएस पर कार्य करता है। इसके अलावा यह दुनिया भर के प्रमुख वायरलेस नेटवर्क को सपोर्ट करता है। इसके अलावा, वायरलेस कॉल का इस्तेमाल उन स्थितियों में किया जा सकता है जहां नेटवर्क कॉल करना संभव नहीं है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here