
शाओमी को लेकर बात पहले ही पुख्ता हो चुकी है कि कंपनी अपनी रेडमी सीरीज़ के आगामी स्मार्टफोन रेडमी 7 पर काम कर रही है। रेडमी नोट 7 की सफलता के बाद अब रेडमी 7 के लॉन्च का इंतजार हो रहा है। रेडमी 7 को लेकर अब तक कई लीक्स सामने आ चुके हैं जिनमें फोन की लुक, फीचर और डिजाईन को लेकर कई जानकारियां मिली है। वहीं अब रेडमी 7 से जुड़ी एक और ताजा जानकारी सामने आई है जिसमें फोन की लॉन्च डेट का खुलासा हुआ है। यह खुलासा किसी और ने नहीं बल्कि खुद रेडमी के वरिष्ठ अधिकारी ने किया है। रेडमी 7 की लॉन्च डेट की जानकारी देते हुए ब्रांड के जीएम ने बता दिया है कि आने वाली 18 मार्च को रेडमी 7 वैश्विक मंच पर लॉन्च कर दिया जाएगा।
रेडमी 7 लॉच डिटेल
शाओमी कंपनी के रेडमी ब्रांड से जुड़े जनरल मैनेजर लू वेईबिंग ने चीनी माइक्रोब्लागिंग साइट वेईबो के जरिये रेडमी 7 की लॉन्च डेट की जानकारी दी है। लू ने वेईबो पर रेडमी 7 का लॉन्च पोस्टर आधिकारिक तौर पर शेयर कर दिया है। इस पोस्टर में रेडमी 7 की फोटो के साथ ही 18 मार्च की लॉन्च डेट भी लिखी गई है। इस पोस्ट से साफ हो गया है कि 18 मार्च को रेडमी 7 टेक बाजार में दस्तक देते हुए चीनी मार्केट में लॉन्च कर दिया जाएगा। वहीं रेडमी 7 के इंडिया लॉन्च में थोड़ा समय लग सकता है। उम्मीद है कि चीन में यह फोन तीन वेरिएंट्स में लॉन्च होगा।
रेडमी 7 डिजाईन
रेडमी के जनरल मैनेजर लू वेईबिंग ने अपनी पोस्ट से एक ओर जहां रेडमी 7 की लॉन्च डेट का खुलासा किया है वहीं दूसरी ओर फोन की फोटो शेयर करते हुए इसकी लुक और डिजाईन की जानकारी भी सार्वजनिक कर दी है। यह फोन रेडमी नोट 7 की ही तरह डॉट-ड्रॉप नॉच पर पेश किया जाएगा। फोन के तीनों किनारों पर जहां हल्के बेजल्स दिखाए गए हैं वहीं नीचे की ओर अपेक्षाकृत बड़ा सा बॉडी पार्ट दिया गया है। डिसप्ले के उपर नॉच में ही सेल्फी कैमरा मौजूद है।लॉन्च के बेहद करीब पहुंचे सैमसंग गैलेक्सी ए90, गैलेक्सी ए40 और गैलेक्सी ए20ई फोन
रेडमी 7 का बैक पैनल शाइनी दिखाया गया है जिसपर दूसरे फोन की परछाई साफ नज़र आ रही है। बैक पैनल पर बाईं ओर वर्टिकल शेप में डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है जिसके ठीक नीचे फ्लैश लाईट दी गई है। रेडमी 7 के बैक पैनल पर ही सेंटर में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन के दाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है। वहीं बाएं पैनल पर सिम स्लॉट मौजूद है। यूएसबी पोर्ट फोन की नीचले पैनल पर दिया जाएगा।
रेडमी 7 स्पेसिफिकेशन्स
शाओमी की ओर से रेडमी 7 की स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी तो अभी नहीं दी गई है लेकिन सामने आए लीक्स के अनुसार इस फोन को 6.26-इंच की एचडीप्लस टीएफटी डिसप्ले पर पेश किया जाएगा। रेडमी 7 को एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 9 पाई आधारित मीयूआई 10 के साथ बाजार में उतारा जाएगा। तथा फोन में 1.8गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आक्टा-कोर प्रोसेसर देखने को मिलेगा जिसके साथ यह फोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 632 चिपसेट पर रन करेगा।सैमसंग गैलेक्सी जे8 कीमत में हुई 4,000 रुपए की कटौती, जानें क्या है नया प्राइस
सामने आए लीक्स के मुतबिक रेडमी 7 को तीन वेरिंएट्स में लॉन्च किया जाएगा। जिनमें 2जीबी रैम, 3जीबी रैम और 4जीबी रैम मौजूद के साथ 16जीबी मैमोरी, 32जीबी मैमोरी और 64जीबी की मैमोरी देखने को मिलेगी। लीक के अनुसार फोटोग्राफी के लिए रेडमी 7 के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ 12-मेगापिक्सल का प्राइमरी और 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा देखने को मिल सकता है।
रेडमी 7 को इस वीडियो में 3.5एमएम जैक से लैस दिखाया गया है जो फोन के उपरी पैनल पर मौजूद है। वहीं बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही रेडमी 7 में पावर बैकअप के लिए 4,000एमएएच की बैटरी दी जाएगा। गौरतलब है कि शाओमी की ओर से अभी तक रेडमी 7 की लॉन्च डेट के अलावा अन्य कोई भी आफिशियल जानकारी नहीं दी है। लिहाजा सामने आई स्पेसिफिकेशन्स को भी 18 मार्च तक फोन लॉन्च से पहले तक पुख्ता नहीं कहा जा सकता है।





















