Xiaomi 15 और Xiaomi 15 Ultra की इंडिया प्राइस और सेल डेट हुई लीक, जानें कब होगा लॉन्च

Join Us icon
Highlights

  • Xiaomi 15, Xiaomi 15 Ultra की भारत में कीमत ग्लोबल लॉन्च के कुछ दिनों बाद सामने आने की उम्मीद है।
  • दोनों फ्लैगशिप डिवाइस स्नैपड्रैगन 8 एलीट SoC वाले हो सकते हैं।
  • Xiaomi 15 और Xiaomi 15 Ultra की भारत में कीमत पूर्व मॉडल के समान हो सकती हैं।

Xiaomi 15 और Xiaomi 15 Ultra का वैश्विक लॉन्च पहले ही 2 मार्च को होने की पुष्टि हो चुकी है। शाओमी इंडिया ने इस पोस्ट को फिर से शेयर किया है। जिससे लगता है कि ये फ्लैगशिप फोंस भारत में भी उसी दिन लॉन्च किए जा सकते हैं। हालांकि, एक नई लीक के मुताबिक, ब्रांड ग्लोबल लॉन्च इवेंट के कुछ दिनों बाद शाओमी 15 और अल्ट्रा की भारत में कीमत का खुलासा करेगा।

Xiaomi 15 सीरीज इंडिया लॉन्च और सेल डेट

  • जैसा कि पहले बताया गया है, Xiaomi 15 सीरीज का वैश्विक स्तर पर लॉन्च 2 मार्च को किया जाएगा।
  • हालांकि, एक्स पर टिपस्टर अभिषेक यादव का दावा है कि Xiaomi 18 मार्च को Xiaomi 15 और Xiaomi 15 Ultra की भारत में कीमत बताएगा।
  • टिपस्टर ने यह भी कहा कि Xiaomi 15 सीरीज भारत में 21 मार्च से सेल के लिए उपलब्ध होगी।

Xiaomi 15 सीरीज के बारे में अब तक हम जो कुछ भी जानते हैं:

Xiaomi 15 और 15 Pro पहले ही चीन में लॉन्च हो चुके हैं और पिछले कुछ महीनों में Xiaomi 15 Ultra के बारे में कई लीक सामने आ चुके हैं। इनमें से Xiaomi 15 Pro के चीन तक ही सीमित रह सकता है।

  • प्रोसेसर: Xiaomi 15 और Xiaomi 15 Ultra दोनों ही क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 8 एलीट SoC द्वारा संचालित होने की बात कही जा रही है।
  • स्टोरेज: Xiaomi 15 कथित तौर पर 12GB रैम के साथ 256GB और 512GB स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध हो सकता है। हमने एक्सक्लूसिव तौर पर खुलासा किया है कि Xiaomi 15 Ultra कम से कम 16GB रैम और 512GB स्टोरेज में आ सकता है।
  • कैमरा: Xiaomi 15 में 32MP सेल्फी कैमरे के साथ 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया सकता है। दूसरी ओर Xiaomi 15 Ultra में 1 इंच का प्राइमरी कैमरा, 200MP पेरिस्कोप लेंस, 50MP 3x टेलीफोटो और एक अल्ट्रा-वाइड कैमरा होने की उम्मीद है।
  • बैटरी और चार्जिंग: Xiaomi 15 में 5,400mAh की बैटरी, 90W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग दी जा सकती है। जबकि Xiaomi 15 Ultra में 6,000mAh की बैटरी और 3C सर्टिफिकेशन से पता चला है कि यह 90W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करेगा।

Xiaomi 15 की कीमत CNY 4,499 (लगभग ₹53,500) से शुरू होती है, जबकि इसके बड़े स्टोरेज वैरियंट की कीमत CNY 4,799 (लगभग ₹57,100) है। हम उम्मीद करते हैं कि Xiaomi 15 की भारत में कीमत इसके पूर्व मॉडल Xiaomi 14 के समान हो सकती है, जिसे पिछले साल मार्च में ₹69,999 में लॉन्च किया गया था।

Xiaomi 15 Ultra की कीमत अभी तक सामने नहीं आई है, क्योंकि यह डिवाइस अभी चीन में लॉन्च नहीं हुआ है। हालांकि, Xiaomi 14 Ultra भारत में ₹99,999 में लॉन्च हुआ था, इसलिए संभावना है कि Xiaomi 15 Ultra भी इसी प्राइस सेगमेंट में भारत में लॉन्च हो सकता है।



Best Competitors

See All Competitors

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here