
Xiaomi 15 और Xiaomi 15 Ultra को आखिरकार MWC 2025 में बार्सिलोना में ग्लोबल स्तर पर लॉन्च किया गया है। ये फोन पिछले साल के Xiaomi 14 और 14 Ultra के सक्सेसर के रूप में पेश किए गए हैं। मोबाइल्स में Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 200MP तक के टेलीफोटो लेंस और HyperOS 2 जैसे कई दमदार फीचर्स हैं। इन फोंस की अभी तक इंडिया प्राइस नहीं आई है लेकिन अब कंपनी ने इसकी डेट घोषित कर दी है। आइए, इस बारे में आगे डिटेल्स जानते हैं।
Xiaomi 15 and Xiaomi 15 Ultra प्राइस रिवील डेट
- भारत में Xiaomi 15 और Xiaomi 15 Ultra की कीमत 11 मार्च को दोपहर 12 बजे IST पर सामने आएंगी।
Not just a smartphone. Not just a camera. #Xiaomi15Series is mastery in your hands.
Built for those who understand the craft, not just the clicks.This. Is. It. And no, it’s not for everyone.
Know more: https://t.co/IK6gtW6sCf#Xiaomi15Ultra #Xiaomi15 #ThisIsIt pic.twitter.com/fu5KHn38yW
— Xiaomi India (@XiaomiIndia) March 2, 2025
- Amazon India पर डेडिकेटेड माइक्रोसाइट लाइव हो गई है (हालांकि इसे अभी अपडेट किया जाना बाकी है), जो पुष्टि करती है कि ये फ्लैगशिप स्मार्टफोंस ई-कॉमर्स प्लेटफार्म के जरिए उपलब्ध होंगे। इसके अलावा, Xiaomi 15 और Xiaomi 15 Ultra को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और ब्रांड के रिटेल स्टोर्स के जरिए भी बेचा जाएगा।
- Xiaomi की वेबसाइट पर प्रोडक्ट पेज में Xiaomi 15 Ultra फोटोग्राफी किट लिस्टेड है, जिससे यह संकेत मिलता है कि यह भी अतिरिक्त ऐड-ऑन के रूप में (अलग से खरीदे जाने वाले) उपलब्ध हो सकते हैं।
- फोटोग्राफी किट में एक डिटैचेबल शटर बटन और थंब सपोर्ट शामिल है, साथ ही लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए 2,000mAh की इन-बिल्ट बैटरी दी गई है। कैमरा ऐप में हमें Fastshot मोड भी मिलता है।
- Xiaomi 15 की वेबसाइट लिस्टिंग के अनुसार, यह भारत में ग्रीन, ब्लैक और वाइट कलर ऑप्शंस में उपलब्ध होगा। जबकि Xiaomi 15 Ultra सिर्फ सिल्वर क्रोम कलर वैरियंट में आ सकता है।
Xiaomi 15 और Xiaomi 15 Ultra के स्पेसिफिकेशंस
- Xiaomi 15 डिस्प्ले: Xiaomi 15 में 6.36-इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 3,200 निट्स की पीक ब्राइटनेस, 120Hz रिफ्रेश रेट, 2670 x 1200 पिक्सल रिजॉल्यूशन, Dolby Vision, और DC Dimming है।
- Xiaomi 15 Ultra डिस्प्ले: Xiaomi 15 Ultra में 6.73-इंच WQHD+ AMOLED 2K डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 3,200 निट्स की पीक ब्राइटनेस, Dolby Vision, और Xiaomi Ceramic Glass Protection 2.0 है।
- प्रोसेसर: दोनों फोंस Snapdragon 8 Elite चिपसेट द्वारा संचालित हैं।
- मेमोरी: Xiaomi India वेबसाइट लिस्टिंग के अनुसार, Xiaomi 15 में 12GB LPDDR5x रैम और 512GB UFS 4.0 स्टोरेज है। Xiaomi 15 Ultra में 16GB LPDDR5x रैम और 512GB UFS 4.1 स्टोरेज है।
OS: दोनों मॉडल HyperOS 2.0 कस्टम स्किन पर चलते हैं। - Xiaomi 15 कैमरा: इसमें 50MP LightHunter 900 प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा, और 50MP टेलीफोटो लेंस है। फ्रंट में 32MP कैमरा है।
- Xiaomi 15 Ultra कैमरा: Xiaomi 15 Ultra में 50MP OIS प्राइमरी लेंस, 200MP Leica पेरिस्कोप लेंस, 50MP Leica टेलीफोटो सेंसर (OIS के साथ), और 50MP Leica अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। फ्रंट में 32MP कैमरा है।
- बैटरी: Xiaomi 15 में 5,240mAh बैटरी है, जो 90W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। Xiaomi 15 Ultra में 5,410mAh बैटरी है, जो 90W वायर्ड और 80W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। चाइना वैरियंट में 6,000mAh बैटरी थी।
- अन्य: Xiaomi 15 और 15 Ultra में अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, AI फेस अनलॉक, IP68 डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस, डुअल स्पीकर्स, और Dolby Atmos तकनीक है।
ग्लोबल लेवल पर Xiaomi 15 Ultra की कीमत EUR 1,499 (लगभग ₹1,36,300) रखी गई है, जबकि Xiaomi 15 की कीमत 256GB वैरियंट के लिए EUR 999 (लगभग ₹90,900) है। तुलना के लिए, Xiaomi 14 और 14 Ultra को क्रमशः ₹69,999 और ₹99,999 में लॉन्च किया गया था।













