Xiaomi 17 और 17 Ultra के ग्लोबल लॉन्च से पहले रेंडर्स लीक, भारत में मार्च में हो सकती है एंट्री

Xiaomi 17 सीरीज को लेकर एक बार फिर से नई लीक जानकारी सामने आई हैं। जिसमें इसके ग्लोबल कलर ऑप्शंस का पता चला है। बता दें कि पूर्व में टिपस्टर योगेश बरार ने Xiaomi 17 सीरीज के दो फ्लैगशिप स्मार्टफोंस को MWC 2026 के आसपास ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करने डिटेल्स दी थी। बताया गया है कि यूरोप में इन फोंस की एंट्री MWC से ठीक पहले हो सकती है, जबकि भारत में लॉन्चिंग मार्च की शुरुआत में होने की उम्मीद है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
लीक में सामने आया है कि ग्लोबल मार्केट में Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra को लॉन्च किया जाएगा। जिसमें Xiaomi 17 Ultra का Leica Edition भी शामिल होगा। वहीं, Xiaomi 17 Pro और Xiaomi 17 Pro Max को फिलहाल केवल चीन तक सीमित रखा जा सकता है। यानी इंडिया सहित इंटरनेशनल ग्राहकों को इस बार Pro मॉडल्स नहीं मिलेंगे।
ग्लोबल मार्केट के लिए Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra की लीक हुई इमेजेज सामने आई हैं, जिनसे इनके कलर ऑप्शंस की जानकारी मिली है। Xiaomi 17 की बात करें तो यह कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप Blue, Green और Black कलर में उपलब्ध होगा। खास बात यह है कि Green कलर चीन में लॉन्च नहीं किया गया था। जबकि चीन को मिलने वाला Pink मॉडल इस बार ग्लोबल मार्केट में नजर नहीं आएगा।
Xiaomi 17 Ultra की बात करें तो इसको Starry Green, White और Black कलर ऑप्शंस में पेश किया जा सकता है। जबकि चीन में पहले से Green और Purple कलर मौजूद थे लेकिन Purple कलर को ग्लोबल लॉन्च से बाहर रखा गया है। Leica Edition की बात करें तो इसके एक्सक्लूसिव कलर ऑप्शंस Black और ऑफ White हो सकते हैं। हालांकि इनकी तस्वीरें अभी सामने नहीं आई हैं।
परफॉरमेंस की बात करें तो चीन में Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra दोनों ही Qualcomm के लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ आते हैं। अल्ट्रा फोन 6.9-इंच के बड़े LTPO AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट है।
कैमरा सेगमेंट में Xiaomi 17 Ultra सबसे अलग साबित हुआ है। इसमें Leica ब्रांडिंग के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमें 50MP का मेन कैमरा, 50MP का अल्ट्रावाइड लेंस और 200MP का पावरफुल टेलीफोटो कैमरा लगा है। यह सेटअप खास तौर पर लैंडस्केप, पोर्ट्रेट और स्ट्रीट फोटोग्राफी को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।
Xiaomi ने इसके साथ नया फोटोग्राफी किट भी पेश किया है। जिसमें रीडिजाइन्ड एर्गोनॉमिक ग्रिप और मैग्नेटिक अटैचमेंट सपोर्ट मिलता है। जिससे यह फोन कैमरा लवर्स के लिए और भी आकर्षक विकल्प बन जाता है। पावर बैकअप के लिए इसमें 6,800mAh बैटरी दी गई है, जो 90W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
लीक के मुताबिक, ग्लोबल Xiaomi 17 Ultra में बैटरी कैपेसिटी घटाकर 6,000mAh कर दी जाएगी। रिपोर्ट के अनुसार, ग्लोबल मॉडल की थिकनेस भी 8.29mm ही रहेगी और वजन लगभग 223 ग्राम होगा। हालांकि Leica Edition थोड़ा ज्यादा मोटा यानी 8.46mm और भारी यानी करीब 230 ग्राम बताया जा रहा है।
बेस मॉडल Xiaomi 17 फोन चीन में 6.3-इंच के कॉम्पैक्ट OLED डिस्प्ले के साथ आता है, लेकिन इसके बावजूद इसमें 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो इसे कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप सेगमेंट में खास बनाती है। कैमरा सेटअप में इसमें 50MP प्राइमरी सेंसर, 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 50MP टेलीफोटो लेंस दिया गया है। जिसमें Leica 60mm फ्लोटिंग लेंस डिजाइन का इस्तेमाल किया गया है। यह उन ग्राहकों के लिए बढ़िया विकल्प बन सकता है जो छोटा फोन चाहते हैं, लेकिन कैमरा और परफॉरमेंस शानदार पसंद करते हैं।
आगामी Xiaomi 17 सीरीज का ग्लोबल लॉन्च एक बार फिर MWC के आसपास हो सकता है। कंपनी इस बार अपने प्रीमियम फीचर्स के कारण सेगमेंट में Apple और Samsung को टक्कर दे सकती है। हम आपको आगे भी लाइनअप से जुड़े अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स पढ़ते रहें।