Xiaomi 17 Civi की स्पेसिफिकेशन्स आई सामने, बड़ी बैटरी और Snapdragon प्रोसेसर पर लॉन्च होगा यह फोन

शाओमी ने दो साल पहले 2024 में Xiaomi 14 Civi स्मार्टफोन इंडिया में लॉन्च किया था। इसके बाद कंपनी ने इस सीरीज से मानों परहेज ही कर लिया है। ना ही Xiaomi 15 Civi आया और ना ही 16 Civi. लेकिन अब लगता है कि कंपनी की स्ट्रेटजी में फिर से कोई बदलाव होने जा रहा है। खबर है कि Xiaomi 17 Civi पर काम शुरू हो चुका है और यह प्रीमियम स्मार्टफोन बेहद जल्द मार्केट में उतार दिया जाएगा।
Xiaomi 17 Civi की जानकारी चीनी टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन के जरिये सामने आई है। लीक में इस फोन की डिस्प्ले डिटेल्स शेयर की गई है। डीसीएस ने बताया है कि शाओमी 17 सीवी कंपनी का कॉम्पैक्ट फोन होगा जिसे 6.59-इंच स्क्रीन पर लॉन्च किया जाएगा। लीक के मुताबिक यह OLED पैनल पर बनी डिस्प्ले होगी जिसपर 1.5K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलेगा।
लीक्स की मानें तो शाओमी 17 सीवी को क्वालकॉम के Snapdragon 8 Gen 5 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। यह 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 3.8गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर करन करने की क्षमता रखता है। इस नए शाओमी स्मार्टफोन को मार्केट में 16GB RAM पर लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि यह सिर्फ मोबाइल के टॉप वेरिएंट में ही मिलेगी।
पावर बैकअप के लिए Xiaomi 17 Civi को तगड़ी 7000mAh Battery से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है। बताते चलें कि Xiaomi 14 Civi को कंपनी 4,700एमएएच बैटरी पर लाई थी। यानी बैटरी के मामले में नए शाओमी फोन में यूजर्स को बड़ी अपग्रेड मिल जाएगी। इस फोन की चार्जिंग पावर तो अभी सामने नहीं आई है लेकिन उम्मीद कर सकते हैं कि कम से कम 80वॉट टर्बो चार्ज का सपोर्ट दिया जा सकता है।
शाओमी 17 सीवी 5जी फोन में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप लगाया जा सकता है। लीक्स की मानें तो इसके बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर मिलेगा जिसके साथ 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस और एक अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस भी शामिल रहेगा। Xiaomi 17 Civi को लेकर बताया जा रहा है कि यह स्मार्टफोन IP69 रेटिंग के साथ आएगा और इसे मैटल फ्रेम पर बनाया जाएगा।
लीक में शाओमी 17 सीवी के फ्रंट कैमरा की डिटेल्स सामने नहीं आई है। आपको बता दें कि कंपनी ने साल 2024 में Xiaomi 14 Civi को डुअल सेल्फी कैमरा के साथ लॉन्च किया था। इसके फ्रंट पैनल पर 32MP + 32MP के दो कैमरा लेंस लगाए गए थे। अब शाओमी 17 सीवी में भी कंपनी दो सेल्फी सेंसर देगी या नहीं इस बात पर संदेह हैं। क्योंकि डुअल सेल्फी कैमरा का चलन अब तकरीबन खत्म होने की राह पर है।
जैसा कि हमने पहले ही बताया Xiaomi 17 Civi को लेकर अभी तक कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन लीक में अनुमान जताया गया है कि यह मोबाइल इस साल की दूसरी छमाही यानी जुलाई या इससे बाद ही मार्केट में उतारा जाएगा। बहरहाल इस स्मार्टफोन से जुड़ी अन्य डिटेल्स आते ही पाठकों को सूचित कर दिया जाएगा।