200MP कैमरा, 8000mAh बैटरी और Snapdragon 8 Elite Gen 5 के साथ आ सकता है Xiaomi 17 Max

Xiaomi 17 सीरीज चीन में आ चुकी है इसे ग्लोबली 28 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। इसी बीच टिप्स्टर Digital Chat Station ने चीनी माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफार्म वीबो पर एक नई पोस्ट शेयर की है। जिसमें Xiaomi के अपकमिंग बड़ी स्क्रीन वाले फ्लैगशिप के बारे में अहम जानकारी दी गई है। हालांकि लीक में डिवाइस का नाम नहीं है, लेकिन उम्मीद है कि यह संभवतः Xiaomi 17 Max हो सकता है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
डिस्प्ले की बात करें तो Xiaomi 17 Max में 6.9 इंच का फ्लैट OLED पैनल मिल सकता है, जो 1.5K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकता है। डिजाइन के मामले में फोन सिमेट्रिकल नैरो-बेजल और क्लीन लुक के साथ आ सकता है।
लीक के अनुसार यह डिवाइस Qualcomm के लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट से लैस हो सकता है। जो इसे हाई-एंड परफॉरमेंस सेगमेंट में बढ़िया विकल्प बना सकता है। ऑडियो अनुभव को बेहतर बनाने के लिए इसमें अपग्रेडेड ड्यूल सिमेट्रिक 1115 स्पीकर सेटअप दिया जा सकता है, जिससे स्टीरियो साउंड पहले से ज्यादा पावरफुल और अच्छा मिल सकता है। साथ ही X-axis लीनियर मोटर लगाई जा सकती है। सॉफ्टवेयर के तौर पर यह डिवाइस Xiaomi के नए HyperOS 3 आधारित Android 16 पर रन कर सकता है।
कैमरा सेगमेंट में Xiaomi 17 Max काफी शानदार हो सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक इसमें 200 मेगापिक्सल का बड़ा प्राइमरी सेंसर दिया जा सकता है। जिसके साथ पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस लगाया जा सकता है। पूर्व लीक में यह भी दावा किया गया है कि फोन में 200MP का Samsung ISOCELL HPE सेंसर, 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP का Sony पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस मिल सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा दिए जाने की उम्मीद है।
बैटरी Xiaomi 17 Max डिवाइस की सबसे बड़ी खासियतों में से एक हो सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें 8,000mAh साइज की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। जो 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट कर सकती है।
लॉन्च टाइमलाइन की बात करें तो लीक के अनुसार Xiaomi 17 Max स्मार्टफोन अप्रैल में चीन में लाया जा सकता है। फिलहाल डिवाइस की ग्लोबल उपलब्धता को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। यदि ये सभी लीक फीचर्स सही साबित होते हैं, तो Xiaomi 17 Max बड़ी स्क्रीन, बड़ी बैटरी और 200MP कैमरे के साथ शानदार ऑप्शन बन सकता है। अगर आप चीन में हैं तो इसके लिए रुक सकते हैं। हम आपको आगे भी इसका अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।