Xiaomi 17 Max लॉन्च टाइमलाइन लीक, 8000mAh बैटरी और 200MP कैमरा के साथ हो सकता है पेश

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/03/xiaomi-17-5g.jpg

Xiaomi की फ्लैगशिप सीरीज में नया मॉडल Xiaomi 17 Max जुड़ सकता है। नए लीक के अनुसार, यह स्मार्टफोन चीन में मई के महीने में लॉन्च हो सकता है और Xiaomi 17 लाइनअप का एक और मॉडल बनकर सामने आ सकता है। जिसमें पहले से Xiaomi 17, 17 Pro, 17 Pro Max और 17 Ultra जैसे डिवाइस शामिल हैं। आइए, आगे जानकारी को विस्तार से जानते हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर टिप्स्टर Kartikey Singh ने आगामी फोन की जानकारी दी है। लीक के अनुसार Xiaomi 17 Max सिर्फ एक बड़ा वर्जन नहीं होगा, बल्कि इसमें कई बड़े अपग्रेड्स देखने को मिल सकते हैं। इस डिवाइस में 6.9-इंच का बड़ा OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकता है। साथ ही, यह फ्लैट 1.5K पैनल हो सकता है, जिसमें अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जा सकता है।

परफॉरमेंस की बात करें तो Xiaomi 17 Max फोन में लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिलने की संभावना है, जो इसे हाई-एंड फ्लैगशिप कैटेगरी में रख सकता है। इसके साथ ही इसमें 16GB तक LPDDR5x RAM और 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज का सपोर्ट मिल सकता है, जिससे ग्राहकों को टॉप-लेवल परफॉरमेंस और स्टोरेज एक्सपीरियंस मिल सकता है।

बैटरी Xiaomi 17 Max स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत बन सकती है। लीक के मुताबिक, Xiaomi 17 Max में 8000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो 100W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट कर सकती है। इतनी बड़ी बैटरी के साथ यह फोन लंबे बैकअप के लिए जाना जा सकता है।

कैमरा सेगमेंट में भी Xiaomi 17 Max दमदार हो सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें 200MP का प्राइमरी सेंसर (1/1.4-इंच) दिया जा सकता है, जिसके साथ 50MP का अल्ट्रा-वाइड और 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। यह सेटअप इसे Pro Max वैरियंट जैसा बना सकता है। हालांकि इसमें सेकेंडरी रियर डिस्प्ले फीचर मिलने की उम्मीद कम है। वहीं, सेल्फी के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा भी दिया जा सकता है।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो Xiaomi 17 Max में HyperOS 3 दिया जा सकता है। जो Android 16 पर आधारित हो सकता है। इसके अलावा फोन में x-axis लीनियर मोटर और डुअल सिमेट्रिक 1115 स्पीकर्स जैसे प्रीमियम फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं।

बता दें कि अभी Xiaomi 17 Max के बारे में कोई असल ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन नई जानकारी के अनुसार इसका डेब्यू मई में हो सकता है। वहीं, यह साफ नहीं है कि फोन को ग्लोबल या भारतीय बाजार में उतारा जाएगा या नहीं। यदि आप प्रीमियम रेंज में फोन देख रहे हैं और कुछ हफ्ते इंतजार कर सकते हैं तो यह बढ़िया विकल्प बन सकता है। हम आपको आगे भी इसके बारे में अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।