8000mAh बैटरी और 100W चार्जिंग के साथ Xiaomi 17 Max लॉन्च से पहले लीक, जानें फुल डिटेल्स

होम मार्केट चीन में Xiaomi 17 सीरीज लॉन्च हो गई है। इसमें Xiaomi 17, Xiaomi 17 Pro, Xiaomi 17 Pro Max और Xiaomi 17 Ultra पहले ही मौजूद है। बताया जा रहा है इस लाइनअप में नया मॉडल Xiaomi 17 Max भी जुड़ सकता है। लेटेस्ट लीक में खास तौर पर इसकी बैटरी और चार्जिंग डिटेल्स के बारे में बताया गया है। यह बड़ी बैटरी से लंबे बैकअप की इच्छा रखने वाले ग्राहकों की पसंद बन सकता है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
टिपस्टर Digital Chat Station के अनुसार, Xiaomi 17 Max में 8,000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। इस बड़ी बैटरी के साथ फोन में 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलने की जानकारी दी गई है। अगर यह जानकारी सही साबित होती है तो Xiaomi 17 Max बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग के मामले इस लाइनअप का सबसे तगड़ा ऑप्शन बन सकता है।
डिजाइन की बात करें तो Xiaomi 17 Max नॉन-प्रो मॉडल के रूप में एंट्री ले सकता है। इसलिए इसमें Xiaomi 17 Pro और 17 Pro Max की तरह सेकेंडरी रियर डिस्प्ले नहीं होने की संभावना है। बताया गया है कि फोन का रियर डिजाइन बेस मॉडल Xiaomi 17 जैसा ही हो सकता है। यानी यह सिंपल लुक के साथ आ सकता है।
कैमरा में भी Xiaomi 17 Max कुछ खास अपग्रेड्स के साथ आ सकता है। लीक के अनुसार, इस फोन में पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। जो बेहतर परफॉरमेंस दे सकता है। वहीं, इसका प्राइमरी कैमरा Xiaomi 17 में इस्तेमाल हुए OmniVision Light Fusion 950 सेंसर होने की उम्मीद है। हालांकि कुल मिलाकर फोटोग्राफी क्वालिटी बेस मॉडल से बेहतर मिल सकती है।
परफॉरमेंस के मामले में Xiaomi 17 Max में वही चिपसेट दिया जा सकता है जो अब तक आए Xiaomi 17 सीरीज फोंस में इस्तेमाल किया गया है। यानी डिवाइस Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर से लैस हो सकता है। डिस्प्ले की बात करें तो यह स्मार्टफोन 6.8 इंच या 6.9 इंच की बड़ी फ्लैट OLED स्क्रीन के साथ आ सकता है, जिसमें चारों तरफ अल्ट्रा-थिन बेजल्स देखने को मिल सकते हैं।
लीक में यह भी बताया गया है कि Xiaomi 17 Max को आगामी अप्रैल महीने में चीन में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि यह इंडिया सहित अन्य देशों में आएगा या नहीं इसकी जानकारी फिलहाल नहीं मिली है।
Xiaomi 17 Max का संभावित तौर पर मुकाबला Honor Power, Realme GT 8 Pro और iQOO 15 जैसे फोंस से हो सकता है। यदि आप आने वाले दिनों में बड़ी बैटरी और परफॉरमेंस वाला डिवाइस देख रहे हैं तो इसके लिए रुक सकते हैं। हम आगे भी आपको इससे जुड़े अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।