Xiaomi 17 Ultra Leica Edition Geekbench पर स्पॉट, Snapdragon 8 Elite Gen 5 और 16GB RAM आई सामने

Xiaomi अपनी अगली फ्लैगशिप सीरीज के तहत Xiaomi 17 Ultra को दो वैरियंट में लॉन्च कर सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार रेगुलर मॉडल के साथ Leica ब्रांडिंग वाला खास एडिशन भी आ सकता है। इसे Xiaomi 17 Ultra Leica Edition बताया गया है। वहीं, लॉन्च से पहले ही फोन Geekbench AI डेटाबेस पर नजर आया है, जिससे इसके अहम स्पेसिफिकेशंस सामने आए हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
Geekbench AI लिस्टिंग के अनुसार Xiaomi 17 Ultra Leica Edition ने सिंगल प्रिसीजन में 1,973, हाफ प्रिसीजन में 3,322 और क्वांटाइज्ड स्कोर में 4,754 अंक हासिल किए हैं। जिससे लगता है कि डिवाइस AI टास्क में बढ़िया परफॉर्म कर सकता है। इनमें खास क्वांटाइज्ड वर्कलोड में इसका स्कोर यह संकेत देता है कि इमेज प्रोसेसिंग, वॉयस रिकग्निशन और रियल-टाइम AI फीचर्स जैसे कामों में यह डिवाइस फास्ट और एफिशिएंट हो सकता है। लिस्टिंग से लगता है कि फोन को प्रैक्टिकल AI वर्कलोड के लिए बेहतर तरीके से ऑप्टिमाइज किया गया है।
लिस्टिंग में यह भी सामने आया है कि यह डिवाइस लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट के साथ आ सकता है। जिसे Qualcomm ने तैयार किया है। इसके साथ 16GB RAM और Android 16 मिलने की पुष्टि हुई है, जिससे फ्लैगशिप-लेवल परफॉरमेंस और सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस की उम्मीद की जा सकती है।
बता दें कि Xiaomi 17 Ultra Leica Edition पूरी तरह अलग डिवाइस नहीं है, बल्कि यह रेगुलर Xiaomi 17 Ultra का ही फोटोग्राफी-केंद्रित स्पेशल वर्जन है। दोनों मॉडल्स में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर, 6.9 इंच का बड़ा डिस्प्ले, ट्रिपल कैमरा सेटअप और बड़ी बैटरी मिलेगी। असल फर्क कैमरा एक्सपीरियंस और डिजाइन में देखने को मिलेगा।
Leica Edition में एक्सक्लूसिव Leica ब्रांडिंग, स्पेशल Leica कलर साइंस और फिल्टर्स मिल सकते हैं। जो फोटो आउटपुट को ज्यादा प्रोफेशनल लुक दे सकते हैं। इसके अलावा इसमें DSLR-स्टाइल कंट्रोल के लिए मैकेनिकल जूम रिंग जैसी हार्डवेयर एन्हांसमेंट भी मिल सकते हैं। जो फोटोग्राफी लवर्स को लुभा सकते हैं।
डिजाइन में भी Leica-इंस्पायर्ड प्रीमियम फिनिश देखने को मिल सकता है जिससे यह स्टैंडर्ड मॉडल से अलग नजर आ सकता है। वहीं, अब देखना होगा कि कंपनी इन दोनों वेरिएंट्स की कीमत और फीचर्स कैसे रखती है।
यदि आप भी कैमरा ज्यादा पसंद करते हैं तो इसके लिए रुक सकते हैं उम्मीद है यह इसी महीने के आखिर या अगले महीने आ सकता है। हम आपको आगे भी अपडेट मिलते ही जानकारी देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।