
Xiaomi ने अपनी नई Xiaomi 17T सीरीज को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस लाइनअप के तहत Xiaomi 17T और Xiaomi 17T Pro स्मार्टफोन पेश किए हैं। दोनों में कंपनी ने कैमरा, बैटरी, डिस्प्ले और परफॉरमेंस में बड़े बदलाव दिए हैं। खास बात यह है कि 17T में 5x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। जबकि Pro मॉडल में 7000mAh की बड़ी बैटरी और 144Hz डिस्प्ले जैसे फीचर्स मिलते हैं। आइए, आगे कीमत और फीचर्स जानते हैं।
Xiaomi 17T और Xiaomi 17T Pro स्पेसिफिकेशंस
Xiaomi 17T में 6.59 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 1268p+ रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3500निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। वहीं, Xiaomi 17T Pro में 6.83 इंच का बड़ा OLED डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। दोनों स्मार्टफोंस में 12-bit डिस्प्ले पैनल, Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन और 3840Hz PWM डिमिंग सपोर्ट मिलता है।
Xiaomi 17T में MediaTek Dimensity 8500 प्रोसेसर लगाया गया है। जबकि Xiaomi 17T Pro में ज्यादा पावरफुल Dimensity 9500 चिपसेट मिलता है। दोनों स्मार्टफोंस में LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज तकनीक दी गई है। कंपनी का दावा है कि नए प्रोसेसर बेहतर GPU और CPU परफॉरमेंस प्रदान करेंगे। इनमें Xiaomi 3D IceLoop कूलिंग सिस्टम भी मिलेगा।
Xiaomi 17T में 50MP 5x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है, जो 115mm फोकल लेंथ के साथ आता है। कंपनी के अनुसार यह कैमरा 10x “optical-grade” zoom और 30cm तक की tele-macro फोटोग्राफी सपोर्ट कर सकता है। फोन में इसके साथ 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Xiaomi 17T Pro में भी यही टेलीफोटो, अल्ट्रा-वाइड और सेल्फी कैमरा सेटअप मिलता है, लेकिन इसका प्राइमरी कैमरा ज्यादा बड़ा और बेहतर सेंसर के साथ आता है। इसमें 1/1.31-इंच OmniVision Light Fusion 950 सेंसर वाला 200MP प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं, Xiaomi 17T में 1/1.55-इंच Light Fusion 800 सेंसर मिलता है। दोनों फोंस Leica Summilux लेंस और OIS सपोर्ट के साथ आते हैं। कंपनी ने दोनों स्मार्टफोंस में 4K 60fps HDR10+ वीडियो रिकॉर्डिंग, Leica Live Portrait और Stage Mode जैसे नए कैमरा फीचर्स दिए हैं।
बैटरी के मामले में Xiaomi 17T में 6500mAh बैटरी दी गई है, जो 67W HyperCharge सपोर्ट करती है। वहीं, Xiaomi 17T Pro में 7000mAh Silicon-Carbon बैटरी मिलती है, जो 100W HyperCharge, 100W USB PPS और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। इसके साथ ही डिवाइस रिवर्स चार्जिंग भी सपोर्ट करते हैं।
कीमत और उपलब्धता
Xiaomi 17T की शुरुआती कीमत €750 यानी की करीब 83,514 रुपये रखी गई है, जबकि Xiaomi 17T Pro की शुरुआती कीमत €900 यानी इंडियन करेंसी अनुसार करीब 1,00,216 रुपये है। इनमें 17T को Black, Deep Blue और Deep Violet कलर ऑप्शंस में लॉन्च किया गया है। वहीं, Xiaomi 17T Pro फोन Black, Blue, Violet और Opal White कलर में उपलब्ध होगा।
बताते चलें कि इस सीरीज में से एक फोन Xiaomi 17T इंडिया में भी आ रहा है। जिसका लॉन्च 4 जून लो तय हुआ है। यदि आप इसे लेना चाहते हैं तो हम लॉन्च के दिन इंडिया प्राइस और फुल स्पेसिफिकेशंस शेयर करेंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।











