Xiaomi 17T सीरीज IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्ट, फरवरी 2026 में हो सकता है लॉन्च

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/07/xiaomi-15t-pro-fcc-redmi-15-5g-tuv-imda-listing.jpg

शाओमी अपनी अगली नंबर वाली T-सीरीज को आने वाले महीनों में लॉन्च कर सकता है। इसे लेकर IMEI डेटाबेस में जानकारी देखी गई है। लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार मॉडल नंबर 2602EPTC0G और 2602EPTC0R के साथ दो नए स्मार्टफोन स्पॉट हुए हैं। जिन्हें क्रमशः Xiaomi 17T और Xiaomi 17T Pro माना जा रहा है। इस प्लेटफार्म पर आने से संकेत मिल रहे हैं कि कंपनी अपने नए फ्लैगशिप फोंस को पूर्व मॉडल से पहले लेकर आ सकती है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, Xiaomi 17T सीरीज फरवरी 2026 में लॉन्च हो सकती है, जो कि अब तक आए T-सीरीज फोंस से जल्दी वाला टाइमलाइन बन सकता है। लिस्टिंग में सामने आए फोंस के मॉडल नंबर में मौजूद “2602” इसी ओर इशारा करता है। हालांकि आगे देखना होगा कि यह सटीक निकलता है या नहीं। बता दें कि ब्रांड ने फ्लैगशिप लाइनअप में 16 सीरीज को स्किप करते हुए सीधे 17 सीरीज चीन में लॉन्च कर दी है। इसलिए माना जा रहा है कि यही ट्रेंड T-सीरीज में भी अपनाया जा सकता है और 16T को स्किप कर Xiaomi 17T और Xiaomi 17T Pro आ सकते हैं।

XiaomiTime की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह सीरीज दो अलग-अलग प्रोसेसर वैरियंट में आएगी। जिसमें Xiaomi 17T में MediaTek Dimensity 8500 चिपसेट मिलने की उम्मीद है। जबकि Xiaomi 17T Pro में और ज्यादा पावरफुल Dimensity 9500 प्रोसेसर मिल सकता है। यदि पूर्व मॉडल की बात करें तो Xiaomi 15T और 15T Pro सीरीज में क्रमशः Dimensity 8400 और Dimensity 9400+ प्रोसेसर लगाया गया है।

आगामी Xiaomi 17T और Xiaomi 17T Pro के डिजाइन और फीचर्स को लेकर फिलहाल कोई ज्यादा जानकारी नहीं मिली है। हालांकि आने वाले दिनों में और डिटेल्स सामने आ सकती हैं। हम आपको लगातार इस श्रृंखला से जुड़ा अपडेट देते रहेंगे। रही बात पूर्व मॉडल्स की तो आपको बता दें कि Xiaomi 15T और Xiaomi 15T Pro पिछले महीने ही ग्लोबली लॉन्च हुए हैं। इन्हें अभी भारत में एंट्री नहीं दी गई है।

अब तक आई जानकारी से कुल मिलाकर यही लग रहा है कि Xiaomi 17T सीरीज आने में अभी वक्त लगेगा। इसलिए यदि आपको फोन लेने की जल्दी है तो आप Xiaomi 15T और Xiaomi 15T Pro ले सकते हैं और लंबा इंतजार कर सकते हैं तो Xiaomi 17T और Xiaomi 17T Pro के लिए रुक सकते हैं। वहीं, अगर यह फरवरी 2026 में लॉन्च होते हैं तो आगामी Realme GT 8 और Redmi K90 और iQOO Neo 11 सीरीज के फोंस से टक्कर ले सकते हैं।