
Xiaomi 17T की कल ही बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म गीकबेंच पर स्पॉट हुआ था जहां मोबाइल प्रोसेसर, जीपीयू, रैम और ओएस की जानकारी का खुलासा हुआ था। वहीं आज एक नए लीक में इस मोबाइल की ईमेज भी सामने आ गई है। इस लीक में लॉन्च से पहले ही शाओमी 17टी के डिजाइन और लुक का खुलासा हो गया है। देखने में यह मोबाइल काफी हद तक अपनी पिछले जेनरेशन वाले Xiaomi 15T 5G फोन जैसा ही दिखाई दे रहा है। लीक हुई शाओमी 17टी की फोटो आप नीचे देख सकते हैं।
फोटो में शाओमी 17टी 5जी फोन को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप पर बना दिखाया गया है। यह कैमरा मॉड्यूल बैक पैनल पर उपरी दाईं ओर स्क्वायर शेप में दिया गया है। कैमरा सेटअप में तीन लेंस और एक डमी फिट किया गया है। वहीं क्वॉड एलइडी लाइट इस मॉड्यूल के बाहर ही ओर फिट की गई है। इस कैमरा सेटअप के ठीक बीच में वर्टिकल शेप में Leica लिखा हुआ है। वहीं फोन के राइट फ्रेम पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन भी नजर आ रहा है।
लीक की मानें तो इंडिया में लॉन्च होने वाले शाओमी 17टी का मॉडल नंबर 2602DPT53I होगा। जब्कि ग्लोबल मार्केट में यह स्मार्टफोन 2602DPT53G मॉडल नंबर के साथ लाया जाएगा। यह अपकमिंग शाओमी स्मार्टफोन अगले महीने मई या फिर जून की शुरुआत में पेश किया जा सकता है। यह 12GB RAM वाला 5G फोन बताया गया है जिसे 256GB और 512GB स्टोरेज पर सेल के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है।
शाओमी 17टी की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लीक के अनुसार यह मोबाइल MediaTek Dimensity 8500 प्रोसेसर पर लॉन्च हो सकता है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर चिपसेट है जो 2.2गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 3.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन कर सकता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस शाओमी 5जी फोन में Mali-G720 MC8 GPU दिया जा सकता है।
Xiaomi 17T को Leica कैमरा पर लाया जाएगा। लीक के अनुसार मोबाइल में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस और 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस दिया जा सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए शाओमी 17टी को लेईका ट्यून्ड 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
लीक के अनुसार पावर बैकअप के लिए शाओमी 17 5जी फोन को 6500mAh battery से लैस कर मार्केट में उतारा जा सकता है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 67W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है। यह कॉम्पैक्ट फोन हो सकता है जिसके 6.5-इंच या इससे भी छोटी स्क्रीन पर लॉन्च किया गया है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 1.5K डिस्प्ले दी जा सकती है।

Xiaomi 17 का जिक्र करते चलें तो इसकी कीमत 89,999 रुपये है जिसमें 12GB RAM + 256GB Storage मिलती है। ये वाला फ्लैगशिप फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर पर काम करता है जिसके साथ HyperOS 3.0 दिया गया है। वहीं हैवी गेमिंग के दौरान मोबाइल को हीट होने से रोकने के लिए इसमें 3D IceLoop system लगाया गया है। इस फोन में 6.3-इंच की LTPO AMOLED डिस्प्ले दी गई है जिसपर 1-120Hz अडेप्टिव रिफ्रेश रेट मिलती है।
पावर बैकअप के लिए ये वाला शाओमी स्मार्टफोन 6300mAh बैटरी सपोर्ट करता है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 100वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ ही 50वॉट वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50-मेगापिक्सल लाइट एंड शैडो हंटर 950 वाला ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है और फ्रंट पर 50-मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर लगा है।














