Xiaomi 17T इंडिया प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स लीक! OnePlus 15R और POCO X8 Pro Max की रेंज आएगा फोन

Join Us icon

शाओमी 17 सीरीज ने हाल ही में भारतीय बाजार में एंट्री ली है जिसके तहत दो पावरफुल स्मार्टफोन Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra लॉन्च हुए हैं। वहीं अब खबर आ रही है कि कंपनी बेहद जल्द इंडियन मार्केट में इस सीरीज़ का ‘टी’ मॉडल भी ला सकती है। लीक के अनुसार Xiaomi 17T इंडिया में लॉन्च किया जाएगा। यह मोबाइल साल 2026 की दूसरी तिमाही यानी अप्रैल-मई-जून के बीच भारतीय बाजार में उतारा जाएगा। कीमत के मामले में यह मौजूद शाओमी 17 और 17 अल्ट्रा से सस्ता होगा। अपकमिंग शाओमी 17टी स्मार्टफोन की लीक डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

Xiaomi 17T प्राइस 55 हजार रुपये के करीब बताया जा रहा है। देखा जाए तो इस कैटेगरी में OnePlus 15R और iQOO 15R पहले से ही मौजूद हैं जो Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर पर काम करते हैं। वहीं इंडिया के पहले MediaTek Dimensity 9500s प्रोसेसर वाले फोन के रूप में लॉन्च होने वाले POCO X8 Pro Max की प्राइस रेंज भी 50 हजार रुपये के करीब रहने की उम्मीद है। ऐसे में कहा जा सकता है कि शाओमी 17टी भारतीय बाजार में कई हाईएंड स्पेसिफिकेशन्स वाले स्मार्टफोंस को टक्कर देगा। बताते चलें कि इसी प्राइस रेंज में OPPO Find X9s भी एंट्री लेगा।

लीक्स की मानें तो शाओमी 17टी 5जी फोन को कंपनी MediaTek Dimensity 8500 चिपसेट पर लेकर आएगी। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर है जो 2.2गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 3.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। देखा जाए तो यह अपने कंपीटीटर मोबाइल फोंस में मौजूद Snapdragon 8 Gen 5 और Dimensity 9500 प्रोसेसर के सामने कुछ हल्का पड़ता है।

शाओमी 17 सीरीज के मौजूद स्मार्टफोंस की तरह Xiaomi 17T में भी Leica कैमरा दिया जा सकता है। यह मोबाइल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप पर लॉन्च किया जा सकता है जिसमें 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस और 12 मेगापिक्सल सेंसर भी शामिल हो सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा के साथ आ सकता है। सही कैमरा लेंस लेईका ट्यून्ड होंगे जो शानदार फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी में माहिर होंगे।

पावर बैकअप के लिए Xiaomi 17T 5G फोन को 6500mAh बैटरी से लैस कर मार्केट में उतारा जा सकता है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए 67W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है। उम्मीद है कि यह कॉम्पैक्ट डिजाइन वाला फोन होगा जिसका स्क्रीन साइज 6.5 इंच से कम रखा जा सकता है। इसमें फ्लैट सर्फेस वाली 1.5के एमोलेड डिस्प्ले लगाई जा सकती है।

Xiaomi 17 5G फोन नज़र डालें तो इसकी कीमत 89,999 रुपये से शुरू होती है। यह मोबाइल क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 8 एलिट जेन 5 प्रोसेसर पर काम करता है जिसके साथ HyperOS 3.0 मौजूद है। वहीं हैवी गेमिंग के दौरान मोबाइल को हीट होने से रोकने के लिए इसमें 3D IceLoop system लगाया गया है। इस फोन में 6.3-इंच की LTPO AMOLED डिस्प्ले दी गई है जिसपर 1-120Hz अडेप्टिव रिफ्रेश रेट मिलती है।

फोटोग्राफी के लिए शाओमी 17 स्मार्टफोन में 50-मेगापिक्सल लाइट एंड शैडो हंटर 950 वाला ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट पर 50-मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर मौजूद है। पावर बैकअप के लिए ये वाला शाओमी स्मार्टफोन 6300mAh बैटरी सपोर्ट करता है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 100वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ ही 50वॉट वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। बताते चलें कि यह मोबाइल मजबूत Micro-curved Aluminium फ्रेम पर बनाया गया है।

Xiaomi 17 Ultra Price
Rs. 139,999
Go To Store
See All Prices
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here