Xiaomi 17T Series FCC पर स्पॉट: 6360mAh बैटरी, 100W फास्ट चार्जिंग के साथ जल्द हो सकता है लॉन्च

शाओमी अपनी अगली फ्लैगशिप-ग्रेड T-सीरीज को लॉन्च कर सकता है। इसमें Xiaomi 17T और Xiaomi 17T Pro आएंगे। ये दोनों स्मार्टफोन FCC सर्टिफिकेशन प्लेटफार्म पर स्पॉट किए गए हैं, जिससे इनके बैटरी, चार्जिंग और कनेक्टिविटी से जुड़े कुछ अहम स्पेसिफिकेशन सामने आ गए हैं। उम्मीद है कंपनी जल्द ही इस सीरीज को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर सकती है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
Xiaomi 17T की बात करें तो यह डिवाइस ‘2602DPT53G’ मॉडल नंबर के साथ लिस्ट हुआ है। FCC डेटाबेस के अनुसार इसमें बड़ी 6360mAh बैटरी दी जा सकती है। जो 100W फास्ट वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। चार्जिंग के लिए ‘MDY-15-EV’ एडॉप्टर की जानकारी दी गई है। इसके अलावा फोन में OTG-बेस्ड USB रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल सकता है। हालांकि इसकी स्पीड का खुलासा नहीं हुआ है।
कनेक्टिविटी की बात करें तो Xiaomi 17T में WCDMA, GSM, LTE और 5G NR नेटवर्क सपोर्ट के साथ Wi-Fi 6E, Bluetooth (BR + EDR + LE), NFC और GNSS (GPS) जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। सॉफ्टवेयर के तौर पर यह डिवाइस HyperOS 3 पर काम कर सकता है। जो Android 16 पर आधारित हो सकता है। स्टोरेज के लिए इसमें 12GB RAM के साथ 256GB और 512GB के दो ऑप्शन मिल सकते हैं।
Xiaomi 17T Pro FCC पर ‘2602EPTC0G’ मॉडल नंबर के साथ लिस्ट हुआ है। इसमें रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट वायर्ड और वायरलेस दोनों तरीके से मिल सकता है। जो इसे और ज्यादा प्रीमियम बना सकता है कनेक्टिविटी के मामले में यह फोन Wi-Fi 7 सपोर्ट के साथ आ सकता है। जो स्टैंडर्ड मॉडल से आगे है। इसके अलावा इसमें भी 5G, Bluetooth, NFC और GNSS जैसे सभी जरूरी फीचर्स मिल सकते हैं। स्टोरेज के मामले में यह डिवाइस 12GB RAM के साथ 256GB, 512GB और 1TB तक के ऑप्शन में आ सकता है। यह भी HyperOS 3 आधारित Android 16 पर रन कर सकता है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों स्मार्टफोन का कैमरा सेटअप पुराने Xiaomi 15T और Xiaomi 15T Pro जैसा हो सकता है। खास बात यह है कि Xiaomi 17T का भारतीय वैरियंट ‘2602DPT53I’ मॉडल नंबर के साथ BIS सर्टिफिकेशन पर भी सामने आ चुका है, जिससे इसके भारत में लॉन्च होने की संभावना भी है।
Xiaomi 17T Pro को NCC प्लेटफार्म पर भी देखा गया था। जहां 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट की जानकारी सामने आई थी यानी Xiaomi 17T सीरीज के दोनों ही मॉडल्स में 100W फास्ट चार्जिंग मिलने की उम्मीद है।
लगातार सामने आ रही सर्टिफिकेशन लिस्टिंग्स से लग रहा है कि Xiaomi 17T सीरीज का लॉन्च अब दूर नहीं है। बड़ी बैटरी, सुपरफास्ट चार्जिंग और लेटेस्ट कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ यह दमदार विकल्प बन सकती है। हालांकि और डिटेल्स मिलने के बाद ही हम आपको सही सुझाव दे पाएंगे। इसलिए आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।