Xiaomi 18 का डिजाइन और स्पेसिफिकेशन लीक, 200MP कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ आ सकता है फ्लैगशिप

Xiaomi की अगली फ्लैगशिप Xiaomi 18 Series को लेकर लगातार नई जानकारियां सामने आ रही हैं। वहीं, अब नए लीक में Xiaomi 18 की तस्वीरें सामने आई हैं। जिससे इसके डिजाइन की झलक मिलती है। साथ ही टिप्स्टर Digital Chat Station ने Xiaomi 18 Pro Max के संभावित स्पेसिफिकेशन भी शेयर किए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों स्मार्टफोन Leica कैमरा, बड़ी बैटरी और अगली पीढ़ी के Snapdragon फ्लैगशिप प्रोसेसर के साथ लॉन्च हो सकते हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
Xiaomi 18 का डिजाइन लीक
तस्वीरों के अनुसार Xiaomi 18 का डिजाइन प्रीमियम लुक दे रहा है। हालांकि यह पहले की तरह लग रहा है। फोन के फ्रंट में बेहद पतले और समान (Symmetrical) बेजल्स के साथ सेंटर पंच-होल डिस्प्ले दिया गया है। रियर पैनल की बात करें तो फोन के ऊपरी बाएं हिस्से में बड़ा कर्व स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल देखने को मिलता है। इस मॉड्यूल में चार बड़े कटआउट दिए गए हैं, जिनमें ट्रिपल कैमरा सेंसर और अन्य सेंसर/फोकस मॉड्यूल नजर आता है। कैमरा मॉड्यूल पर Leica की ब्रांडिंग भी दिख रही है। इसके अलावा कैमरा मॉड्यूल के दाईं ओर LED फ्लैश दिया गया है। फोन को फ्लैट फ्रेम और लाइट पिंक कलर में दर्शाया गया है।
Xiaomi 18 🍚
▫️ 6.4″± LTPO OLED Flat Screen
▫️ Snapdragon 8 Elite Gen6 Series 🐉
▫️ 200MP Main unit (OIS)
▫️ 200MP Periscope Telephoto
▫️ Supports Telemacro
▫️ 50MP UW
▫️ Leica Optics
▫️ 7200mAh±🔋+ 100W⚡
▫️ Wireless Charging#Xiaomi #Xiaomi18 https://t.co/WO2TLJ7HU9— Tech Home (@TechHome100) July 5, 2026
Xiaomi 18 के स्पेसिफिकेशंस लीक
लीक के अनुसार Xiaomi 18 में 6.4-इंच LTPO OLED फ्लैट डिस्प्ले मिल सकता है। परफॉरमेंस के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 6 सीरीज का फ्लैगशिप प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद है।
कैमरा की बात करें तो फोन में 200MP OIS प्राइमरी कैमरा, 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और Leica Optics का सपोर्ट मिल सकता है। यही नहीं टेलीमैक्रो फोटोग्राफी की सुविधा भी मिलने की संभावना है। पावर बैकअप के लिए इसमें 7200mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो 100W फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है।
Xiaomi 18 Pro Max के स्पेसिफिकेशंस लीक
टिपस्टर Digital Chat Station के अनुसार, Xiaomi 18 Pro Max में 6.9-इंच 2K फ्लैट OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। फोन में चारों तरफ बेहद पतले और समान बेजल्स होने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के अनुसार यह स्मार्टफोन 2nm आधारित Snapdragon फ्लैगशिप चिपसेट के साथ आ सकता है।
कैमरा सेटअप में 200MP LOFIC प्राइमरी सेंसर मिलने की संभावना है, जो कम रोशनी में बेहतर डायनेमिक रेंज देने में सक्षम हो सकता है। इसके साथ 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलने की भी उम्मीद है, जो लगभग 3x ऑप्टिकल जूम और मैक्रो फोटोग्राफी को सपोर्ट कर सकता है।
लीक्स के अनुसार Xiaomi 18 Pro Max में 8500mAh तक की बड़ी बैटरी मिल सकती है। इसके साथ 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग दिए जाने की संभावना है। फोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर्स और पहले से बड़ा हैप्टिक मोटर भी मिल सकता है।
कब हो सकता है लॉन्च ?
फिलहाल Xiaomi ने Xiaomi 18 सीरीज को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की है। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी आने वाले महीनों में इस फ्लैगशिप लाइनअप को आधिकारिक तौर पर पेश कर सकती है।
हम आपको आगे भी इस श्रृंखला से जुड़े अपडेट देंगे। यदि आप Xiaomi 18 सीरीज लेना चाहते हैं तो कुछ महीनों का वेट करना होगा। आगे की जानकारी के लिए 91मोबाइल्स की साइट पर विजिट करते रहें।